Asian Wrestling Championships 2022 में भारतीयों का कमाल, दीपक पुनिया ने जीता रजत, भारत के पास कुल 17 मेडल

Published : Apr 25, 2022, 07:53 AM IST
Asian Wrestling Championships 2022 में भारतीयों का कमाल, दीपक पुनिया ने जीता रजत, भारत के पास कुल 17 मेडल

सार

Asian Wrestling Championships: एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप 2022 में भारत को कुल 17 मेडल मिले हैं। रविवार को दीपक पुनिया ने रजत जीता है। वहीं, विक्की को ब्रॉन्ज मिला।  

स्पोर्ट्स डेस्क : एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप 2022 (Asian Wrestling Championships) में भारतीयों ने अपनी जीत का डंका बजा दिया। प्रतियोगिता के आखिरी दिन रविवार को ओलंपिक चैंपियन दीपक पुनिया (deepak punia) ने पुरुषों की फ्रीस्टाइल 86 किग्रा भार वर्ग में सिल्वर मेडल जीता। जबकि भारतीय पहलवान विकी ने 92 किग्रा वर्ग में कांस्य पदक अपने नाम किया। इसके साथ ही भारत के पदक की संख्या 17 हो गई है। जिसमें एक गोल्ड, पांच सिल्वर और 11 ब्रॉन्ज मेडल शामिल हैं। 

रवि कुमार दहिया को मिला गोल्ड
भारतीय पहलवान और टोक्यो पदक विजेता रवि कुमार दहिया ने शनिवार को पुरुषों के 57 किग्रा भार वर्ग में एकमात्र स्वर्ण पदक जीता। उन्होंने कजाखस्तान के रखत कालजान के खिलाफ लगातार तीसरा स्वर्ण पदक अपने नाम किया। इसके अलावा शनिवार को दो अन्य पहलवान सत्यव्रत कादियान (97 किग्रा) और नवीन (70 किग्रा) कांस्य पदक जीते थे।

भारत के खाते में 5 सिल्वर 
एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप 2022 में भारत के दीपक पुनिया ने रविवार को 86 किग्रा पुरुष फ्रीस्टाइल प्रतियोगिता में कजाकिस्तान के आजमत दौलेटबेकोव से 1-6 से हराकर रजत पदक जीता। इससे पहले भारतीय पहलवान अंशु मलिक (57 किग्रा) और राधिका (65 किग्रा) ने शुक्रवार को सिल्वर मेडल जीत लिया था। वहीं, गौरव बालियान (79 किग्रा) प्रतियोगिता में सिल्वर मेडल जीता।

विकी ने दिलाया भारत को 11वां कांस्य
रविवार को रेसलर विकी ने 92 किग्रा वर्ग में ब्राउंज मेडल अपने नाम किया। उन्होंने उज़्बेक पहलवान अजिनियाज़ सपर्नियाज़ोव पर 5-3 से हराया। इससे पहले सरिता मोर और सुषमा शौकीन ने एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप 2022 में महिला फ्रीस्टाइल में ब्रॉन्ज मेडल जीते थे। इसके बाद शुक्रवार को मनीषा ने 62 किग्रा वर्ग के खेलों में ब्रॉन्ज मेडल जीता। इसके साथ ही ब्रान्ज मेडल की लिस्ट में सुनील कुमार (87 किग्रा), अर्जुन हलकुर्की (55 किग्रा), नीरज (63 किग्रा) , हरप्रीत सिंह (82 किग्रा),  सचिन सहरावत (67 किग्रा), नवीन (70 किग्रा) और सत्यव्रत कादियान (97 किग्रा) शामिल है।

इसे भी पढ़ें- बचपन में बाप ने मां को छोड़ा, अकेले उठाई घर की जिम्मेदारी, इतनी मुश्किल में कटे खिलाड़ी के दिन, आज है करोड़पति

कौन है अनुष्का शर्मा के साथ मैच देखने वाली यह लड़की, सोशल मीडिया पर है 1 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स

मैदान पर यूजी तो बाहर आग लगा रही उनकी वाइफ धनश्री वर्मा, बीच समुद्र में करवाया हॉट फोटोशूट

PREV

Recommended Stories

Aaj Kiska Match Hai: IPL Match Today 18 April 2026, आईपीएल में आज किसका मैच, जानिए आज का शेड्यूल
Who Won Yesterday's IPL Match, 17th April 2026: KKR vs GT कल का मैच कौन जीता? IPL 25वें मैच का रिजल्ट, हाइलाइट्स और प्लेयर ऑफ द मैच