89 साल की उम्र में पिता बनेंगे F1 के पिछले बॉस, 45 की उम्र में बच्चे को जन्म देंगी पत्नी फैबीना

Published : Apr 04, 2020, 05:42 PM IST
89 साल की उम्र में पिता बनेंगे F1 के पिछले बॉस, 45 की उम्र में बच्चे को जन्म देंगी पत्नी फैबीना

सार

फॉर्मूला वन के पूर्व बॉस ब्रनी एक्सलेस्टोन 89 साल की उम्र में पिता बनने जा रहे हैं। उनकी पत्नी फैबीना फ्लॉसी भी 45 साल की उम्र में मां बनेंगी। इसी साल जुलाई के महीने में फैबीना अपने बच्चे को जन्म देंगी। ब्रनी एक्सलेस्टोन ने साल 2013 में अपने से आधी उम्र की फैबीना से शादी की थी। 

नई दिल्ली. फॉर्मूला वन के पूर्व बॉस ब्रनी एक्सलेस्टोन 89 साल की उम्र में पिता बनने जा रहे हैं। उनकी पत्नी फैबीना फ्लॉसी भी 45 साल की उम्र में मां बनेंगी। इसी साल जुलाई के महीने में फैबीना अपने बच्चे को जन्म देंगी। ब्रनी एक्सलेस्टोन ने साल 2013 में अपने से आधी उम्र की फैबीना से शादी की थी। शादी के समय उनकी उम्र 39 साल थी। घर में नए सदस्य के आने की खुशी में फैबीना का परिवार काफी खुश है। 1978 से लेकर 2017 तक पॉर्मूला वन के बॉस रहे ब्रनी एक्सलेस्टोन ने इस रेस को पहचान दिलाने में अहम भूमिका निभाई है। उनकी वजह से ही आज F1 दुनिया का सबसे बड़ा खेल माना जाता है। 

फैबीना के साथ शादी करने से पहले एक्सलेस्टोन ने 2 और शादियां की थी और उनकी 3 बेटियां भी हैं। डेली मेल को दिए गए इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि वो अभी भी खुद को यंग महसूस करते हैं। उनके लिए 29 और 89 की उम्र में कोई खास फर्क नहीं है। उनकी वाइफ भी इस खबर से काफी खुश हैं। ब्रनी ने कहा कि वो पिछले कुछ सालों से इस पल का इंतजार कर रही थी। अब मैं काफी खुश हूं। मेरे जाने के बाद उसका ख्याल रखने वाला कोई तो होगा। 

उम्मीद है इस उम्र में भी अच्छा पिता बन पाऊंगा- ब्रनी एक्सलेस्टोन
एक्सलेस्टोन ने कहा कि उनकी बेटियां भी घर में नए मेहमान के आने की खबर सुनकर काफी खुश हैं। उनकी तीनों बेटियां इस बात से काफी उत्साहित हैं। ब्रनी को भी उम्मीद है कि वो इस उम्र में भी अच्छे पिता बन पाएंगे। ब्रनी को खेल जगत का सबसे ताकतवर इंसान माना जाता है। उन्होंने फॉर्मूला वन रेस को नई ऊंचाइयों में पहुंचाया। उनकी गिनती ब्रिटेन के सबसे ताकतवार इंसानों में भी होती है। इस मामले में वो चौथे स्थान पर आते हैं। साल 2011 में फोर्ब्स ने उन्हें ब्रिटेन का चौथा सबसे अमीर बिजनेसमैन भी बताया था। 

PREV

Recommended Stories

Aaj Kiska Match Hai: IPL Match Today 19 May 2026, आईपीएल में आज किसका मैच, प्लेऑफ की उम्मीद बचाने उतरेगी राजस्थान
Kal Ka Match Kon Jeeta, 18 May 2026: Who Won Yesterday's IPL Match SRH vs CSK, जानें 63वें मैच का रिजल्ट, स्कोर, हाइलाइट्स और अवॉर्ड विनर्स