Australian Open: राफेल नडाल ने रचा इतिहास, रिकॉर्ड 21वीं बार जीता ग्रैंड स्लैम खिताब

Published : Jan 30, 2022, 07:53 PM ISTUpdated : Jan 30, 2022, 08:37 PM IST
Australian Open: राफेल नडाल ने रचा इतिहास, रिकॉर्ड 21वीं बार जीता ग्रैंड स्लैम खिताब

सार

राफेल नडाल (Rafael Nadal) ने मेदवेदेव को हराकर रिकॉर्ड 21वीं बार ग्रैंड स्लैम खिताब जीतकर इतिहास रच दिया। 

स्पोर्ट्स डेस्क: स्पेन के राफेल नडाल (Rafael Nadal) ने रूस के डेनियल मेदवेदेव (Daniil Medvedev) को हराकर रिकॉर्ड 21वीं बार ग्रैंड स्लैम (Grand Slam) खिताब जीतकर इतिहास रच दिया। 145 साल के ग्रैंड स्लैम इतिहास में नडाल सबसे ज्यादा बार (21) खिताब जीतने वाले प्लेयर बन गए हैं। नडाल (35 साल) ने अपने अनुभव का पूरा इस्तेमाल करते हुए अपने से दस साल छोटे खिलाड़ी मेदवेदेव (25 साल) को धूल चटा दी। उम्मीद के मुताबिक फाइनल मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। 

 

 

रिकॉर्ड 21वां ग्रैंड स्लैम खिताब जीता 

राफेल नडाल ने इस मुकाबले को 5 घंटे और 24 मिनट के संघर्ष के बाद अपने नाम किया। उन्होंने डेनियल मेदवेदेव को पांच सेटों तक चले मुकाबले में 2-6, 6-7(5-7), 6-4, 6-4, 7-5 से हराया। यह नडाल के अंतरराष्ट्रीय टेनिस करियर का 21वां ग्रैंड स्लैम खिताब है। वहीं यह उनके करियर का दूसरा ऑस्ट्रेलियन ओपन खिताब है। पिछली बार उन्होंने साल 2009 में ऑस्ट्रेलियान ओपन जीता था। 

सबसे ज्यादा ग्रैंड स्लैम खिताब जीतने वाले खिलाड़ी बने नडाल 

इस जीत के साथ ही राफेल नडाल टेनिस इतिहास में सबसे अधिक पुरुष एकल ग्रैंड स्लैम खिताब जीतने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। इसके साथ ही उन्होंने सर्बिया के नोवाक जोकोविच (20) और स्विट्जरलैंड के दिग्गज खिलाड़ी रोजर फेडरर (20) को पीछे छोड़ दिया है। स्पैनियार्ड सभी चार बड़ी ग्रैंड स्लैम प्रतियोगिताएं सबसे अधिक बार जीतने वाले टेनिस इतिहास के चौथे खिलाड़ी भी बन गए हैं। 

राफेल नडाल के ग्रैंड स्लैम खिताब: 

ऑस्ट्रेलियन ओपन- 

2009, 2022

फ्रेंच ओपन- 

2005, 2006, 2007, 2008, 2010, 2011, 2012, 2013, 2014, 2017, 2018, 2019, 2020

विंबलडन- 

2008, 2010

यूएस ओपन- 

2010, 2013, 2017, 2019 

पहला ग्रैंड स्लैम जीतने से चूके मेदवेदेव 

दूसरी ओर डेनियल मेदवेदेव अपने टेनिस करियर का पहला ग्रैंड स्लैम खिताब जीतने से चूक गए। फाइनल तक पहुंचने में उन्होंने कड़ी मेहनत की थी। फाइनल मुकाबले में भी उन्होंने नडाल को कड़ी टक्कर दी थी, लेकिन वे खिताब जीतने से चूक गए। वे पहली बार किसी ग्रैंड स्लैम के फाइनल में पहुंचे थे। इस मैच में उन्होंने शुरुआत भी शानदार की थी और कुछ सेट में तो वे नडाल पर भारी भी पड़े थे लेकिन किस्मत को शायद कुछ और ही मंजूर था। भले ही मेदवेदेव फाइनल हार गए हों लेकिन इस जीत से उन्हें एटीपी रैंकिंग में जरूर बड़ा फायदा होगा। 

यह भी पढ़ें: 

Australian Open: डेनियल मेदवेदेव पर लगा 12 हजार अमेरिकी डॉलर का जुर्माना, अंपायर को कहे थे अपशब्द

Australian Open: एशले बार्टी ने जीता महिला एकल का खिताब, 44 साल में ट्रॉफी जीतने वाली पहली ऑस्ट्रेलियन महिला

T. Niranjoy Singh: प्रधानमंत्री से लेकर केंद्रीय मंत्री तक हैं इस खिलाड़ी के फैन, हाल ही बनाया ये खास रिकॉर्ड

PREV

Recommended Stories

RCB vs RR Pitch Report: वैभव-यशस्वी की विस्फोटक ओपनिंग को कैसे रोकेगी कोहली ब्रिगेड, मैच से पहले जानें पिच-मौसम का हाल
Aaj Kiska Match Hai: IPL Match Today 10 April 2026, आईपीएल में आज किसका मैच, जानिए आज का शेड्यूल