सपना चौधरी के गाने पर बजरंग पूनिया का देसी डांस, वीडियो हो रहा वायरल

Published : Apr 29, 2020, 05:48 AM ISTUpdated : Apr 29, 2020, 05:50 AM IST
सपना चौधरी के गाने पर बजरंग पूनिया का देसी डांस, वीडियो हो रहा वायरल

सार

UWW यानी यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग ने पूनिया का एक ऐसा वीडियो अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है। जिसमें बजरंग फेमस हरयाणवी सांग 'तू चीज लाजवाब' पर थिरक नजर आ रहे है। 

स्पोर्ट्स डेस्क. कोरोना वायरस की वजह से करीब 115 देश लॉकडाउन में हैं। ऐसे में लोग अपने घरों में ही रहने को मजबूर हैं। महामारी की वजह से खेल जगत भी सूना पड़ा है। कई बड़े इवेंट रद्द कर दिए गए हैं या उन्हें टाल दिया गया है। ऐसे में खिलाड़ी अपने खेल से तो दूर हैं, लेकिन इस दौरान सोशल मीडिया पर खूब सक्रिय हो गए है। इसी कड़ी में भारत के शीर्ष पहलवान बजरंग पूनिया का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें उन्हें हरियाणवी डांसर सपना चौधरी के गाने पर डांस करते हुए देखा जा सकता है। 

तू चीज लाजवाब' पर थिरके पूनिया
UWW यानी यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग ने पूनिया का एक ऐसा वीडियो अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है। जिसमें बजरंग फेमस हरयाणवी सांग 'तू चीज लाजवाब' पर थिरक नजर आ रहे है। लगभग एक मिनट के इस वीडियो में बजरंग शॉर्ट्स और एक टी-शर्ट पहने हुए है। UWW के इस वीडियो को बजरंग ने अपने ट्विटर अकाउंट पर भी रीट्वीट किया है। 

 
कोरोना रिलीफ फंड में छह माह का वेतन किया था दान
दुनिया के सर्वश्रेष्ठ पहलवानों में शुमार पूनिया से भारत को आने वाले ओलंपिक में गोल्ड की उम्मीद है। 65 किलोग्राम वर्ग में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले इस पहलवान ने टोक्यो ओलंपिक की तैयारी के लिए कमर कस ली है। लेकिन आपको बतादें कि संक्रमण को देखते हुए वर्तमान में ओलंपिक खेलों को एक साल के लिए टाल दिया गया है, अब इसका आयोजन 23 जुलाई 2021 से किया जाएगा। पूनिया ने इससे पहले कोरोना वायरस से लड़ने के लिए रिलीफ फंड में अपना छह माह का वेतन भी दान किया था। 
 

 

PREV

Recommended Stories

Aaj Kiska Match Hai: IPL Match Today 29 April 2026, आईपीएल में आज किसका मैच, जानिए आज का शेड्यूल
Who Won Yesterday's IPL Match, 28th April 2026: RR vs PBKS कल का मैच कौन जीता? IPL 40वें मैच का रिजल्ट, हाइलाइट्स और प्लेयर ऑफ द मैच