भारत और ऑस्ट्रेलिया के साथ आया बांग्लादेश, संयुक्त राष्ट्र के राज्यमंत्री से की अपील

Published : Sep 16, 2019, 08:45 PM ISTUpdated : Sep 16, 2019, 08:46 PM IST
भारत और ऑस्ट्रेलिया के साथ आया बांग्लादेश, संयुक्त राष्ट्र के राज्यमंत्री से की अपील

सार

बांग्लादेश के खेल मंत्री मोहम्मद जाहिद अहसान रसेल ने रविवार को ब्रिटेन के राष्ट्रमंडल खेलों, संयुक्त राष्ट्र और दक्षिण एशिया मामलों के राज्यमंत्री तारिक अहमद से इस मामले में निजी हस्तक्षेप करने की अपील की है। 

ढाका. बांग्लादेश ने भी भारत और आस्ट्रेलिया का साथ देते हुए बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेल 2022 में निशानेबाजी को शामिल करने की अपील की है। बांग्लादेश के खेल मंत्री मोहम्मद जाहिद अहसान रसेल ने रविवार को ब्रिटेन के राष्ट्रमंडल खेलों, संयुक्त राष्ट्र और दक्षिण एशिया मामलों के राज्यमंत्री तारिक अहमद से इस मामले में निजी हस्तक्षेप करने की अपील की है। 

पत्र में रसेल ने कही यह बात 
रसेल ने अपने पत्र में लिखा है, आप इससे वाकिफ होंगे कि फुटबाल, क्रिकेट, तीरंदाजी और निशानेबाजी खेलों में अभी हमारी स्थिति अच्छी है। इस संबंध में मैं आपको निशानेबाजी और उसके बर्मिंघम में होने वाले राष्ट्रमंडल खेल 2022 से बाहर किये जाने के प्रस्ताव को लेकर यह पत्र लिख रहा हूं। आपका आभार होगा अगर आप इसमें निजी तौर पर हस्तक्षेप करते हैं ताकि निशानेबाजी को राष्ट्रमंडल खेल 2022 में शामिल किया जा सके। 

भारत और ऑस्ट्रेलिया पहले ही जता चुके हैं विरोध 
भारत और आस्ट्रेलिया के बाद बांग्लादेश तीसरा देश है जिसने राष्ट्रमंडल खेल 2022 से निशानेबाजी को बाहर करने का विरोध किया है। भारत के खेल मंत्री कीरेन रीजीजू ने भी ब्रिटेन के डिजीटल, संस्कृति, मीडिया और खेल मंत्री निकी मोर्गन को पत्र लिखकर निशानेबाजी को शामिल करने के लिये हस्तक्षेप करने की अपील की थी। राष्ट्रमंडल खेलों में 1974 के बाद पहली बार निशानेबाजी को बाहर रखा गया है। राष्ट्रमंडल खेल महासंघ के अध्यक्ष लुईस मार्टिन ने कहा कि निशानेबाजी शुरू से ही इन खेलों में वैकल्पिक खेल के रूप में शामिल था।

(यह खबर न्यूज एजेंसी पीटीआई भाषा की है। एशियानेट हिंदी की टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है।)

PREV

Recommended Stories

Who Won Yesterday’s Cricket Match, Ind vs USA: कल का मैच कौन जीता, T20 Match Result भारत vs अमेरिका
Ind vs USA: भारत ने अमेरिका को 29 रन से हराया, SKY में फिर चमके सूर्या