रेप केसः ब्राजील के स्टार फुटबॉलर नेमार से 5 घंटे तक चली पूछताछ

Published : Jul 11, 2019, 11:25 AM IST
रेप केसः ब्राजील के स्टार फुटबॉलर नेमार से 5 घंटे तक चली पूछताछ

सार

रेप के आरोपों पर ब्राजील के स्टार फुटबॉलर नेमार से पुलिस ने सोमवार को 5 घंटे तक पूछताछ की। नेमार पर एक महिला के साथ रेप का आरोप लगा है।

साओ पाउलो. रेप के आरोपों पर ब्राजील के स्टार फुटबॉलर नेमार से पुलिस ने सोमवार को 5 घंटे तक पूछताछ की। नेमार पर एक महिला के साथ रेप का आरोप लगा है। नेमार ने महिला द्वारा लगाए गए सभी आरोपों को बेबुनियाद बताया। चोट की वजह से कोपा अमेरिका टूर्नामेंट से नेमार बाहर चल रहे हैं। 

ब्राजील पुलिस ने आरोप लगाने वाली महिला नजिला त्रिनदादे के खिलाफ भी अवमानना का मामला दर्ज किया है। दरअसल, एक न्यूज चैनल से बातचीत के दौरान नजिला ने आरोप लगाया था कि मेरे मामले में पुलिस को भी खरीदा जा सकता है। नजिला ने पेरिस की होटल में नेमार पर मारपीट और रेप करने की बात कही थी। उसने बताया- वह ब्राजील से है। इंस्टाग्राम पर नेमार से दोस्ती हुई। एक दिन नेमार ने मुझसे पेरिस चलने को कहा। मैं तैयार हो गई। होटल में नेमार नशे की हालत में पहुंचे। बातचीत करते हुए गलत तरीके से छूने की कोशिश की। चिल्लाने पर मुझे पीटा और रेप किया। नेमार ने महिला के सभी आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है। नेमार ने कहा- वो पैसों के लिए यह सब कर रही है।

PREV

Recommended Stories

Who Won Yesterday's IPL Match, 10th May 2026: CSK vs LSG, RCB vs MI कल का मैच कौन जीता? IPL 53-54वें मैच का रिजल्ट, हाइलाइट्स और प्लेयर ऑफ द मैच
Aaj Kiska Match Hai: IPL Match Today 11th May 2026, आईपीएल में आज किसका मैच, जानिए आज का शेड्यूल