पद्म सम्मान के लिए जारी हुआ 9 खिलाड़ियों का नाम, सबसे गर्व करने वाली बात- इनमें सभी महिला

Published : Sep 12, 2019, 10:37 AM ISTUpdated : Sep 12, 2019, 11:11 AM IST
पद्म सम्मान के लिए जारी हुआ 9 खिलाड़ियों का नाम, सबसे गर्व करने वाली बात- इनमें सभी महिला

सार

दुनिया में भारत देश का नाम ऊंचा करने वाली बेटियों के लिए खेल मंत्रालय ने सराहनीय कदम उठाया है। मंत्रालय ने देश के दूसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म विभूषण के लिए देश का गौरव बॉक्सर एमसी मैरी कॉम और हाल ही में विश्व चैंपियन बनीं पीवी सिंधू का नाम पद्म भूषण के लिए स्वत: संज्ञान लेते हुए गृह मंत्रालय को भेजा है। 

नई दिल्ली. दुनिया में भारत देश का नाम ऊंचा करने वाली बेटियों के लिए खेल मंत्रालय ने सराहनीय कदम उठाया है। मंत्रालय ने देश के दूसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म विभूषण के लिए देश का गौरव बॉक्सर एमसी मैरी कॉम और हाल ही में विश्व चैंपियन बनीं पीवी सिंधू का नाम पद्म भूषण के लिए स्वत: संज्ञान लेते हुए गृह मंत्रालय को भेजा है। देश के लिए गर्व की बात यह है कि भेजे गए इन 9 नामों में सभी महिलाओं के नाम हैं। 

इन 9 महिला खिलाड़ियों का नाम शामिल
यदि पद्म पुरस्कारों की कमेटी ने मैरी को इस सम्मान से नवाजा तो वह यह सम्मान पाने वाली देश की पहली महिला खिलाड़ी होंगी। यही नहीं मंत्रालय ने टेबल टेनिस खिलाड़ी मनिका बत्रा, पहलवान विनेश फोगाट, पर्वतारोही ताशी और नुंग्शी मलिक, हॉकी टीम की कप्तान रानी रामपाल, क्रिकेटर हरमनप्रीत कौर और ओलंपियन शूटर सुमा शिरूर का नाम पद्म श्री के लिए नामांकित किया है।

जाने किन्हें दिया जाता है भारत रत्न
पद्म भूषण सम्मान भारत सरकार द्वारा दिया जाने वाला तीसरा सर्वोच्च नागरिक सम्मान है, जो देश के लिये दिए बहुमूल्य योगदान के लिये दिया जाता है। भारत सरकार द्वारा दिए जाने वाले अन्य प्रतिष्ठित पुरस्कारों में भारत रत्न, पद्म विभूषण और पद्मश्री का नाम लिया जा सकता है।

सचिन के बाद पहली बार पद्म विभूषण का नामांकन
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर खेलों के इतिहास में भारत रत्न पाने वाले एकमात्र ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्हें पद्म विभूषण सम्मान मिला है। 2008 में उन्हें पहली बार माउंट एवरेस्ट छूने वाले न्यूजीलैंड के पर्वतारोही सर एडमंड हिलेरी के साथ यह पुरस्कार मिला था। तब से आज तक खेल मंत्रालय की तरफ से किसी भी खिलाड़ी के नाम की सिफारिश पद्म विभूषण के लिए नहीं की गई है। छह बार की विश्व चैंपियन और राज्य सभा सांसद मैरी को 2006 में पद्म श्री और 2013 में पद्म भूषण मिल चुका है, जबकि सिंधू को 2015 में पद्म श्री दिया गया है।
 

PREV

Recommended Stories

Aaj Kiska Match Hai: IPL Match Today 18 April 2026, आईपीएल में आज किसका मैच, जानिए आज का शेड्यूल
Who Won Yesterday's IPL Match, 17th April 2026: KKR vs GT कल का मैच कौन जीता? IPL 25वें मैच का रिजल्ट, हाइलाइट्स और प्लेयर ऑफ द मैच