कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 की क्या होगी भारत में टाइमिंग, किस चैनल पर देख सकेंगे मुकाबले, कहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग

Published : Jul 28, 2022, 11:39 AM ISTUpdated : Jul 28, 2022, 12:32 PM IST
कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 की क्या होगी भारत में टाइमिंग, किस चैनल पर देख सकेंगे मुकाबले, कहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग

सार

खेलों से जुड़े रहने वाले और कॉमनवेल्थ गेम्स (Commonwealth Games) के मुकाबले देखने की इच्छा रखने वाले खेलप्रेमी परेशान हैं कि किस चैनल पर गेम्स के लाइव प्रसारण (Live Telecast) आएंगे। लाइव स्ट्रीमिंग (Live Streaming) के लिए किस चैनल पर जाना होगा। भारत में इसकी क्या टाइमिंग है।

Commonwealth Games. इंग्लैंड के बर्मिंघम शहर में कॉमनवेल्थ गेम्स का काउंटडाउन शुरू हो गया है। ओपेनिंग सेरेमनी की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं और रात करीब 11.30 बजे इसका प्रसारण शुरू कर दिया जाएगा। लेकिन यदि आप यह सोचकर परेशान हैं कि इसे किस चैनल पर देख सकते हैं तो टेंशन लेने की जरूरत नहीं है। हम आपको बता रहे हैं कि किस चैनल ने कॉमनवेल्थ गेम्स के ब्रॉडकास्ट राइट्स खरीदे हैं। किस चैनल पर लाइव प्रसारण होगा। मोबाइल कस्टमर किस वेबसाइट पर लाइव स्ट्रीमिंग देख सकेंगे। आप भी जानें पूरी डिटेल्स...

कब से शुरू होगा लाइव टेलीकॉस्ट
कॉमनवेल्थ गेम्स का लाइव टेलीकॉस्ट ओपनिंग सेरेमनी के साथ ही शुरू हो जाएगा। कॉमनवेल्थ गेम्स के सभी इवेंट वेस्ट मिडलैंड रीजन में फैले कुल 15 जगहों पर होंगे। जिसमें से 7 स्थान केवल बर्मिंघम शहर के ही हैं। कुल 72 देशों के खिलाड़ी 20 खेल प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेंगे। 8 अगस्त तक चलने वाले टूर्नामेंट में 280 इवेंट्स होंगे।

ये है कॉमनवेल्थ गेम्स की पूरी जानकारी

  • कॉमनवेल्थ गेम्स 28 जुलाई से शुरू होंगे
  • 8 अगस्त को गेम्स का औपचारिक समापन
  • लोकल टाइम सुबह 9 बजे से इवेंट शुरू होंगे
  • लोकल टाइम रात 10 बजे तक इवेंट खत्म होंगे
  • भारतीय समयानुसार रात 1.30 बजे इवेंट शुरू होंगे
  • भारतीय समयानुासार दिन में 2.30 इवेंट खत्म होंगे।
  • कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 के ब्रॉडकास्ट राइट्स SunSetVine+ के पास हैं
  • भारत में सोनी पिक्चर्स स्पोर्ट्स नेटवर्क (SPSN) करेगा प्रसारण
  • भारत में डीडी स्पोर्ट्स भी इवेंट्स का प्रसारण किया जाएगा
  • यूके में बीबीसी के पास प्रसारण राइट्स हैं
  • ऑस्ट्रेलिया में सेवेन नेटवर्क, ब्रूनेई में आरटीबी
  • कनाडा में कनैडियन ब्रॉडकास्टिंग कार्पोरेशन से प्रसारण
  • सिंगापुर में मीडियकॉर्प, न्यूजीलैंड में स्काई एनजेड

भारत में यहां देखें लाइव
भारत में बॉडकास्ट का अधिकार सोनी पिक्चर्स स्पोर्ट्स नेटवर्क के पास है। आप कॉमनवेल्थ गेम्स के इवेंट्स Sony TEN1 SD/HD, Sony TEN2 SD/HD, Sony TEN3 SD/HD, Sony TEN4 SD/HD और Sony SIX SD/HD पर देख सकते हैं। इसके अलावा Doordarshan और DD Sports पर भी डेली लाइव प्रसारण देख सकते हैं। कॉमनवेल्थ गेम्स की लाइव स्ट्रीमिंग भी Sony LIV पर देखा जा सकता है।

यह भी पढ़ें

महिला विश्वकप 2025 की मेजबानी भारत को मिली, पुरूषों से 2 साल पहले शुरू हुआ था Women's World Cup
 

PREV

Recommended Stories

Who Won Yesterday's IPL Match, 17th May 2026: RCB vs PBKS, DC vs RR कल का मैच कौन जीता? प्लेऑफ में पहुंचने वाली पहली टीम कौन?
Aaj Kiska Match Hai: IPL Match Today 18 May 2026, आईपीएल में आज किसका मैच, जानें पूरा शेड्यूल