कोरोना का खौफ : फ्रेंच ओपन के शेड्यूल में बदलाव, अब 20 सितंबर से होगा टूर्नामेंट

Published : Mar 17, 2020, 11:42 PM IST
कोरोना का खौफ : फ्रेंच ओपन के शेड्यूल में बदलाव, अब 20 सितंबर से होगा टूर्नामेंट

सार

वर्ष का यह दूसरा ग्रैंडस्लैम टूर्नामेंट 24 मई से सात जून के बीच होना था लेकिन आयोजकों ने इसको स्थगित करने का फैसला किया। आयोजकों ने ट्वीट किया, ‘‘पूर्व में निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार टूर्नामेंट की तैयारियां और आयोजन करना असंभव है। ’’  

पेरिस. फ्रेंच ओपन टेनिस टूर्नामेंट कोरोना वायरस महामारी के कारण टाल दिया गया है और अब वह 20 सितंबर से चार अक्टूबर के बीच आयोजित किया जाएगा। आयोजकों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

टूर्नामेंट 24 मई से 7 जून के बीच होना था

वर्ष का यह दूसरा ग्रैंडस्लैम टूर्नामेंट 24 मई से सात जून के बीच होना था लेकिन आयोजकों ने इसको स्थगित करने का फैसला किया। आयोजकों ने ट्वीट किया, ‘‘पूर्व में निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार टूर्नामेंट की तैयारियां और आयोजन करना असंभव है। ’’

नयी तिथियों का मतलब है कि इस टूर्नामेंट का यूएस ओपन की समाप्ति के केवल एक सप्ताह बाद इसका आयोजन किया जाएगा।

(यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है।)

(फाइल फोटो)
 
PREV

Recommended Stories

IND vs WI 5th T20: इंडिया-वेस्टइंडीज का 5वां टी20 मैच फ्री में कैसे देखें? जानें बेंगलुरु मैच का टाइम
धनश्री से तलाक के बाद टूट चुके थे चहल, लग गई थी शराब की लत..पहली बार खुलकर बोला क्रिकेटर