दिग्गज फुटबॉल खिलाड़ी रोनाल्डो आए फॉर्म में, यूवेंटस ने लेसी को दी शिकस्त

Published : Jun 28, 2020, 04:09 PM IST
दिग्गज फुटबॉल खिलाड़ी रोनाल्डो आए फॉर्म में, यूवेंटस ने लेसी को दी शिकस्त

सार

पुर्तगाल के दिग्गज फुटबॉल खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने फॉर्म में वापसी कर ली है। इससे यूवेंटस की टीम ने दूसरे स्थान पर चल रही लाजियो से 7 अंक की बढ़त बना ली है। 

स्पोर्ट्स डेस्क। पुर्तगाल के दिग्गज फुटबॉल खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने फॉर्म में वापसी कर ली है। इससे यूवेंटस की टीम ने दूसरे स्थान पर चल रही लाजियो से 7 अंक की बढ़त बना ली है। बता दें कि शुक्रवार को यूवेंटस ने सीरी-ए फुटबॉल प्रतियोगिता में 10 खिलाड़ियों की लेसी टीम को 4-0 से शिकस्त दी। यह मुकाबला रोम में हुआ। इस मुकाबले में रोनाल्डो ने 2 गोल करने के साथ 1 पेनल्टी पर भी गोल किया। 

नौवें रिकॉर्ड की बढ़ी उम्मीद
इस जीत से यूवेंटस की लगातार नौवें रिकॉर्ड खिताब को हासिल करने की उम्मीद बढ़ गई है। कोरोनावायरस महामारी के बाद इटली में फुटबॉल की शुरुआत के दौरान रोनाल्डो को फॉर्म में आने में कुछ परेशानी हो रही थी, लेकिन अब उनके फॉर्म में आ जाने के बाद यूवेंटस की की टीम ने दूसरे स्थान पर चल रही लाजियो से 7 अंकों की बढ़त बना ली।

रोमांचक रहा मुकाबला
इस मुकाबले में पहले हाफ तक कोई गोल नहीं हुआ। हाफ टाइम तक स्कोर 0-0 से बराबरी पर था। इसके बाद 53वें मिनट पर पाउलो डिबाला ने जुवेंटस का खाता खोला। फिर 62वें मिनट पर रोनाल्डो के गोल से स्कोर 2-0 हो गया। इसके बाद गोंजालो हिग्वेन ने 83वें मिनट और मातिज्स ने 85वें मिनट में 1-1 गोल कर स्कोर 4-0 कर दिया। इस तरह यूवेंटस मुकाबले में आगे आ गया। इससे टीम का हौसला बुलंद है और रोनाल्डो भी आत्मविश्वास से भरपूर नजर आ रहे हैं।
 

PREV

Recommended Stories

Who Won Yesterday's IPL Match, 17th May 2026: RCB vs PBKS, DC vs RR कल का मैच कौन जीता? प्लेऑफ में पहुंचने वाली पहली टीम कौन?
Aaj Kiska Match Hai: IPL Match Today 18 May 2026, आईपीएल में आज किसका मैच, जानें पूरा शेड्यूल