Commonwealth Games 2020 के लिए यूके नहीं जाएगी भारतीय टीम, इस वजह से लिया ये बड़ा फैसला

Commonwealth Games 2022: टोक्यो ओलंपिक में इतिहास रचने वाली भारत की पुरुष और महिला हॉकी टीमें जुलाई 2022 में होने वाले कॉमनवेल्थ गेम्स के लिए बर्मिंघम (यूके) नहीं जाएंगी।

Asianet News Hindi | Published : Oct 6, 2021 2:44 AM IST / Updated: Jul 20 2022, 04:11 PM IST

स्पोर्ट्स डेस्क : कॉमनवेल्थ खेलों (Commonwealth Games 2022) में भी अब कोरोना का साइड इफेक्ट दिखने लगा है।  भारत और इंग्लैंड के बीच अब बात इतनी बढ़ गई है, कि भारत की पुरुष और महिला राष्ट्रीय हॉकी टीमें जुलाई 2022 में बर्मिंघम में होने वाले कॉमनवेल्थ खेलों में भाग नहीं लेंगी। हॉकी इंडिया के अध्यक्ष ज्ञानंद्रो निंगोमबम ने भारतीय ओलंपिक संघ के अध्यक्ष नरिंदर बत्रा को महासंघ के फैसले के बारे में बताया। अपने बयान में उन्होंने कहा कि, पूरे यूरोप और इंग्लैंड में कोरोना के बड़ी संख्या में पॉजिटिव केस सामने आ रहे हैं। इस लिहाज से वहां टीमें भेजना सुरक्षित नहीं होगा।

ईट का जवाब पत्थर से
बता दें कि इससे पहले अगले महीने भुवनेश्वर में शुरू होने वाले जूनियर वर्ल्ड से  इंग्लैंड के अलावा ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड ने भी कोरोना का हवाला देते हुए अपना नाम वापस ले लिया था। हॉकी इंडिया (Hockey India) के इस फैसले को इंग्लैंड के भारत ना आने का जवाब समझा जा रहा है, क्योंकि हॉकी इंडिया का यह फैसला इंग्लैंड के एफआईएच पुरुष जूनियर वर्ल्ड कप से हटने के एक दिन बाद आया है।

वैक्सीन को लेकर खींचतान
हाल ही में इंग्लैंड ने भारत में कोवीशील्ड वैक्सीन लगवाने वालों को वैक्सीनेटेड न मानने का फैसला लिया था। इसके अलावा कोवीशील्ड लगाने वालों को भी इंग्लैंड जाने पर 10 दिन तक क्वारंटीन में रहना होगा और नई वैक्सीन भी लगानी होगी। इसके बाद भारत ने भी इंग्लैंड से यहां आने वाले लोगों के लिए 10 दिन का क्वारंटीन कर दिया है।

कॉमनवेल्थ की जगह एथिशन गेम्स खेलेंगी टीमें
भारत की हॉकी टीमें कॉमनवेल्थ खेलों के बजाय एशियाई गेम्स 2022 पर ध्यान केंद्रित कर रही है। इसके लिए भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने सोमवार को SAI बेंगलुरु में ट्रेनिंग फिर से शुरू भी कर दी है। यह गेम्स उन्हें 2024 में पेरिस ओलंपिक के लिए एक बर्थ प्रदान करेगी। विशेष रूप से, भारत की पुरुष हॉकी टीम के लिए जिन्होंने इस साल टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक जीता है। बता दें कि 2022 में कॉमनवेल्थ गेम्स जुलाई में होंगे और मल्टी-स्पोर्ट इवेंट के बाद अगस्त में एशियन गेम्स होंगे।

ये भी पढ़ें- पंजाब किंग से बाहर जाने के बाद हाथों में जाम लिए शर्टलेस होकर इस तरह इंजॉय करते नजर आए ये धाकड़ बल्लेबाज

IPL 2021: तेंदुलकर की सीख, द्रविड़ की सलाह... Exclusive Interview में यशस्वी जायसवाल ने खोले जीत के राज

IPL 2021: अपने डेब्यू मैच से पहले होटल में फूट फूटकर रोए उरमान मलिक, वीडियो भी आया सामने

Read more Articles on
Share this article
click me!