बिना दर्शकों के 8 जून से शुरू होगा 'इंगलिश प्रीमियर लीग', सत्र खत्म करने के लिए पेश किया ठोस प्रस्ताव

Published : Apr 25, 2020, 08:42 PM IST
बिना दर्शकों के 8 जून से शुरू होगा 'इंगलिश प्रीमियर लीग', सत्र खत्म करने के लिए पेश किया ठोस प्रस्ताव

सार

कोरोना वायरस महामारी के कारण बंद हुए इंगलिश प्रीमियर लीग फुटबाल को आठ जून से बिना दर्शकों के फिर से शुरु करने की योजना है जिसका फाइनल 27 जुलाई को खेला जा सकता है। द टाइम्स’ अखबार के मुताबिक लीग के शीर्ष अधिकारियों ने पिछले सप्ताह ‘प्रोजेक्ट रिस्टार्ट’ शुरु कर इसके हितधारकों के चर्चा की थी।

लंदन: कोरोना वायरस महामारी के कारण बंद हुए इंगलिश प्रीमियर लीग फुटबाल को आठ जून से बिना दर्शकों के फिर से शुरु करने की योजना है जिसका फाइनल 27 जुलाई को खेला जा सकता है। ‘द टाइम्स’ अखबार के मुताबिक लीग के शीर्ष अधिकारियों ने पिछले सप्ताह ‘प्रोजेक्ट रिस्टार्ट’ शुरु कर इसके हितधारकों के चर्चा की थी।

अखबार ने दावा किया कि फुटबाल के अलावा अन्य खेलों से जुड़े अधिकारियों ने ब्रिटिश सरकार से ‘स्वीकृत मैदानों’ पर फिर से खेल गतिविधियों को शुरू करने की मांग की है। प्रीमियर लीग के मैचों को 13 मार्च को स्थगित कर दिया था और मौजूदा सत्र में इसके 92 मुकाबले बचे हुए है।

योजना के मुताबिक मैच दर्शकों के बिना खेले जाऐंगे और मैदान में अधिक से अधिक 400 लोगों की अनुमति होगी। इस दौरान सोशल डिस्टेंस का ध्यान रखा जाएगा और खिलाड़ियों को एक्स्ट्र चेंजिंग रुम भी दिया जाएगा।

(फाइल फोटो)

PREV

Recommended Stories

Asian Games 2026: धोनी का रिकॉर्ड टूटा, हरमनप्रीत ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स गोल्ड के साथ 8वीं फाइनल जीत
Asian Games 2026: भारत ने अब तक कितने मेडल जीते, जानें किन खिलाड़ियों ने दिलाए पदक