फुटबॉल का महासंग्राम: जानिए Euro2020 का पूरा शेड्यूल, भारत में यहां देखें मैच का सीधा प्रसारण

1 साल के बाद यूरो कप 2020 शुक्रवार से शुरू होने वाला है। यह यूरो कप का 16वां सीजन है, जिसमें 24 टीमें आमने-सामने होंगी। सभी टीमों को चार-चार के 6 ग्रुप में बांटा गया है। 11 जून 2021 से शुरू होने वाला यूरो कप 11 जुलाई 2021 तक चलेगा।

Asianet News Hindi | Published : Jun 11, 2021 3:21 AM IST

स्पोर्ट्स डेस्क : कोरोना महामारी के कारण पिछले 1 साल से निलंबित हो रहा यूरो कप 2020 (Euro 2020) शुक्रवार से शुरू होने वाला है। यह यूरो कप का 16वां सीजन है, जिसमें 24 टीमें आमने-सामने होंगी। सभी टीमों को चार-चार के 6 ग्रुप में बांटा गया है। 11 जून 2021 से शुरू होने वाला यूरो कप 11 जुलाई 2021 तक चलेगा। यानी पूरा 1 महीना फुटबॉल प्रेमियों के लिए खास होने वाला है। इस बार फीफा वर्ल्ड कप 2018 की चैंपियन फ्रांस स्पेन के अलावा इटली, जर्मनी और पुर्तगाल को देखना काफी दिलचस्प होगा।

दर्शकों को मिली मैच देखने की अनुमति
कोरोनावायरस के बीच मैनेंजमेंट ने 20 प्रतिशत दर्शकों को फुटबॉल मैच देखने की अनुमति दे दी है। बता दें कि इस यूरो 2020 का आयोजन 11 शहरों में होगा, जिसमें लंदन, रोम, बाकू, सेंट पीटर्सबर्ग, सेविले, बुचारेस्ट, म्यूनिख, बुडापेस्ट, कोपेनहेगन, ग्लासगो और एम्सटर्डम शामिल हैं। दर्शकों की संख्या पर मैनेजमेंट ने कहा कि, अन्य स्टेडियमों में लगभग 25% क्षमता भरने की उम्मीद है, म्यूनिख में सबसे कम 22% और कहीं 45% तक भी दर्शक आ सकते हैं।

इन रिकॉर्ड्स पर होगी रोनाल्डो की नजर
फुटबॉल के स्टार प्लेयर क्रिस्टियानो रोनाल्डो (Cristiano Ronaldo) के पास इस टूर्नामेंट में कई रिकॉर्ड्स अपने नाम करने का मौका है। वह यूरोपियन चैंपियनशिप में माइकल प्लातिनी के साथ सबसे ज्यादा 9 गोल दागने वाले खिलाड़ी हैं। इस सीजन वह प्लातिनी से आगे निकलकर एक और रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं। इसके अलावा रोनाल्डो सबसे ज्यादा इंटरनेशनल गोल मारने वाले दूसरे खिलाड़ी हैं, उनके नाम 103 गोल दर्ज है। वहीं, पहले नंबर पर 109 गोल के साथ अली देई है। उनके पास ये रिकॉर्ड तोड़ने का भी मौका है। पुर्तगाल का पहला मैच 15 जून को हंगरी के साथ खेला जाएगा।

यूरो 2020 की टीमें और ग्रुप
ग्रुप A: तुर्की, इटली, वेल्स, स्विट्जरलैंड
ग्रुप B: डेनमार्क, फिनलैंड, बेल्जियम, रूस
ग्रुप C: नीदरलैंड, यूक्रेन, ऑस्ट्रिया, नॉर्थ मैसेडोनिया
ग्रुप D: इंग्लैंड, क्रोएशिया, स्कॉटलैंड, चेक रिपब्लिक
ग्रुप E: स्पेन, स्वीडन, पोलैंड, स्लोवाकिया
ग्रुप F: हंगरी, पुर्तगाल, फ्रांस, जर्मनी

11-15 जून तक का शेड्यूल (भारतीय समयानुसार)
जून 12, शनिवार
ग्रुप A: तुर्की बनाम इटली – देर रात 12:30 बजे
ग्रुप A: वेल्स बनाम स्विट्ज़रलैंड -  शाम 6:30 बजे
ग्रुप B: डेनमार्क बनाम फिनलैंड - रात 9:30 बजे

जून 13, रविवार
ग्रुप B: बेल्जियम बनाम रूस - देर रात 12:30 बजे
ग्रुप D: इंग्लैंड बनाम क्रोएशिया - शाम 6:30 बजे
ग्रुप C: ऑस्ट्रिया बनाम नॉर्थ मैसेडोनिया -  रात 9:30 बजे

जून 14, सोमवार
ग्रुप C: नीदरलैंड्स बनाम यूक्रेन - देर रात 12:30 बजे
ग्रुप D: स्कॉटलैंड बनाम चेक रिपब्लिक -  शाम 6:30 बजे
ग्रुप E: पोलैंड बनाम स्लोवाकिया - रात 9:30 बजे

जून 15, मंगलवार
ग्रुप E: स्पेन बनाम स्वीडन - देर रात 12:30 बजे
ग्रुप F: हंगरी बनाम पुर्तगाल -  रात 9:30 बजे

यहां देखें यूरो 2020
भारत में यूरो 2020 का लाइव टेलीकास्ट Sony TEN 2, Sony TEN 2 HD, Sony TEN 3, Sony TEN 3 HD, Sony SIX और Sony SIX HD TV चैनलों पर किया जाएगा। इसके साथ ही SonyLIV पर लाइव स्ट्रीमिंग भी की जाएगी।

ये भी पढ़ें-  India vs Sri Lanka: इस खिलाड़ी को सौंपी गई लंका दौरे की कमान

धोनी की टीम के इस खिलाड़ी के लुक से इंप्रेस हुईं साक्षी

Share this article
click me!