FIFA World Cup Final: क्या अर्जेंटीना टीम-लियोनेल मेसी का SBI में है अकाउंट? क्यों ट्रेंड करने लगा बैंक पासबुक

Published : Dec 17, 2022, 03:06 PM IST
FIFA World Cup Final: क्या अर्जेंटीना टीम-लियोनेल मेसी का SBI में है अकाउंट? क्यों ट्रेंड करने लगा बैंक पासबुक

सार

फीफा वर्ल्ड कप 2022 का फाइनल मुकाबला रविवार यानि 18 दिसंबर को रात 8.30 बजे खेला जाएगा। लियोनेल मेसी की अर्जेंटीना और डिफेंडिंग चैंपियन फ्रांस के बीच यह खिताबी भिड़ंत होने वाली है। लेकिन इस स्टोरी में एसबीआई बैंक के पास ने ट्विस्ट ला दिया है।  

FIFA World Cu Final SBI Passbook. फीफा वर्ल्ड कप 2022 का फाइनल सामने है और दोनों टीमों को लेकर तरह-तरह के दावे भी किए जा रहे हैं। कोई अर्जेंटीना की टीम को विनर बता रहा है तो कोई फ्रांस के पाले में खड़ा है। लियोनेल मेसी तो फुटबाल फैंस के चहेते बने हुए हैं। इसी बीच अर्जेंटीना टीम का फ्लैग और स्टेट बैंक ऑफ इंडिया का पासबुक ट्रेंड करने लगा है। यूजर तो यहां तक कह रहे हैं कि अर्जेंटीनी टीम और उनके कप्तान लियोनेल मेसी का अकाउंट भी एसबीआई ने खोल रखा। आइए जानते हैं आखिर माजरा है क्या...

इंटरनेट यूजर्स का दिमाग लगा
इंटरनेट की दुनिया कब क्या हो जाए, किसका कनेक्शन कहां से निकल जाए, कुछ भी कहा नहीं जा सकता है। ऐसी ही कारामात भारतीय यूजर्स ने कर दिखाया है। दरअसल, अर्जेंटीना की टीम का फ्लैग और एसबीआई के पास का कलर सेम टू सेम है। रंग समान है और डिजाइन भी लगभग एक जैसी है। बस फिर क्या था यूजर्स ने यह कनेक्शन जोड़ा और इसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इसका दूसरा कारण यह भी है कि ज्यादातर भारतीय फैंस अर्जेंटीना को सपोर्ट कर रहे हैं इसलिए वे हर वह एंगल ढूंढकर निकाल  रहे हैं जो उनकी टीम के लिए मजेदार है। 

वायरल तस्वीरों पर गजब के कमेंट्स
एक यूजर ने अर्जेंटीना टीम के फ्लैग और एसबीआई के पासबुक को शेयर करते हुए मजेदार कमेंट किया। उसने लिखा कि भारतीय फैंस को लगता है कि अर्जेंटीना की टीम हार गई तो वे अपने सारे पैसे खो देंगे। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा कि लगता है अर्जेंटीना की टीम और कप्तान लियोनेल मेसी को भी अकाउंड एसबीआई वालों ने खुलवा रखा है। एक यूजर ने तो यहां तक लिख दिया कि केरल के दूसरे सभी बैंकों को सतर्क हो जाना चाहिए क्योंकि अर्जेंटीना की टीम जीतती है सभी लोग अपना खाता एसबीआई में स्विच कर लेंगे। 

संडे को होगी चैंपियंस की भिड़ंत
फीफा वर्ल्ड कप 2022 का फाइनल मुकबला रविवार 18 दिसंबर को खेला जाएगा। अर्जेंटीना बनाम फ्रांस के बीच यह खिताबी जंग भारतीय समयानुसार रात 8.30 बजे शुरू होगी और कुछ ही घंटे के बाद नया विश्व चैंपियन सामने आ जाएगा। अर्जेंटीना के कप्तान लियोनेल मेसी हर हाल में ट्रॉफी जीतना चाहते हैं। वहीं फ्रांस की टीम भी लगातार दूसरी बार विश्व कप जीतने के इरादे से मैदान पर उतरेगी।

यह भी पढ़ें

FIFA World Cup 2022: जानें फीफा विश्वकप विजेता को कितना मिलेगा ईनाम? बाकी टीमों की ईनामी राशि ये है...
 


 

PREV

Recommended Stories

कौन हैं मनीषा भनवाला जिन्होंने रचा इतिहास, हरियाणा की बेटी ने रेसलिंग में भारत को दिलाया पहला गोल्ड
Rahul Dravid के बेटे ने ठोके 151 रन, Sehwag के बेटे ने भी मचाया धमाल, अब U19 एशिया कप में मिला मौका