FIFA World Cup 2022: क्या मोरक्को से साथ 'बेईमानी' हुई और फिर से होगा सेमीफाइनल? शिकायत तो यही दर्ज हुई है...

Published : Dec 16, 2022, 06:05 PM IST
FIFA World Cup 2022: क्या मोरक्को से साथ 'बेईमानी' हुई और फिर से होगा सेमीफाइनल? शिकायत तो यही दर्ज हुई है...

सार

फीफा वर्ल्ड कप 2022 के दूसरे सेमीफाइनल में फ्रांस ने मोरक्को (France vs Morocco) को हराकर फाइनल में पहुंचने का करिश्मा कर दिखाया है। लेकिन अब यह पूरा मैच ही सवालों के घेरे में आ चुका है क्योंकि मोरक्को ने फीफा (FIFA) के पास सेमीफाइनल मैच की कंपलेन दर्ज कराई है।  

Morocco Lodge Complaint With FIFA. फीफा वर्ल्ड कप 2022 के सेमी फाइनल में फ्रांस की टीम ने मोरक्को को हरा दिया लेकिन एक नया विवाद भी पैदा हो गया है। मोरक्को की टीम ने फीफा से मैच रेफरी के कई फैसलों को लेकर शिकायत दर्ज कराई है। मोरक्को की टीम का मानना है कि उनके साथ बेईमानी की गई जिसकी वजह से उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। अब इस मामले पर अंतिम निर्णय फीफा को लेना है और माना जा रहा है कि फीफा फैसला करता है तो फुटबाल के इतिहास में पहली बार कोई सेमीफाइनल मुकाबला दोबारा खेला जा सकता है। हालांकि सूत्र बताते हैं कि इसकी उम्मीद बेहद कम है।

रेफरी के डिसीजन से मोरक्को खफा
मोरक्को की फुटबाल टीम का यह मानना है कि वे हारे नहीं बल्कि रेफरी ने उन्हें हराने के लिए हर वह काम किया जिसे बेईमानी कहा जाता है। टीम ने फीफा से सेमीफाइनल मैच की शिकायत की है। टीम का कहना है कि रेफरी ने मोरक्को के सोफियान बुफल को हर्नांडेज के खिलाफ फाउल करने की वजह से गलत तरीके से यलो कार्ड दिया जबकि यह यलो कार्ड फ्रांस के प्लेयर को मिलना चाहिए था। दूसरी शिकायत यह है कि जब मोरक्को को पेनाल्टी मिलनी चाहिए थी तब रेफरी ने गलत तरीके से फ्रांस को फ्री किक दे दी। जिसकी वजह से उनकी टीम हार गई। मोरक्को की टीम ने मांग की है कि सेमीफाइनल का मैच दोबारा कराया जाना चाहिए ताकि दुनिया को पता चले कि कौन सी टीम विनर बनने की काबिलियत रखती है।

फीफा वर्ल्ड कप में अपराजेय रही मोरक्को
मोरक्को की बात में दम इसलिए भी नजर आता है कि पूरे वर्ल्ड कप में यह इकलौती टीम थी जिसने एक भी मैच नहीं गंवाया। इतना ही नहीं मोरक्को एकमात्र ऐसी टीम रही जिसके खिलाफ सेमीफाइनल से पहले कोई टीम गोल नहीं कर पाई। एक गोल जो हुआ भी वह मोरक्को के ही खिलाड़ी की गलती से हुआ और उसे आत्मघाती गोल कहा गया। लेकिन सेमीफाइनल में फ्रांस ने दो गोल से मैच जीत लिया, यह बात न तो मोरक्को टीम और न ही उनके फैंस के गले उतर पा रही है। मोरक्को की टीम ने फीफा वर्ल्ड कप में बेल्जियम ही नहीं बल्कि स्पेन और पुर्तगाल जैसी टीमों को भी हरा चुकी है।

यह भी पढ़ें

FIFA World Cup: हार के बाद मोरक्को के खिलाड़ियों ने अल्लाह के सामने किया सजदा, लोगों से कहा- इस्लाम करें कबूल
 

PREV

Recommended Stories

कौन हैं मनीषा भनवाला जिन्होंने रचा इतिहास, हरियाणा की बेटी ने रेसलिंग में भारत को दिलाया पहला गोल्ड
Rahul Dravid के बेटे ने ठोके 151 रन, Sehwag के बेटे ने भी मचाया धमाल, अब U19 एशिया कप में मिला मौका