Published : Dec 10, 2022, 07:20 PM ISTUpdated : Dec 11, 2022, 12:14 AM IST

FIFA World Cup 2022: पुर्तगाल को हरा सेमीफाइनल में पहुंची मोरक्को टीम

सार

FIFA World Cup 2022 Updates. फीफा वर्ल्डकप 2022 में 10 दिसंबर को क्वार्टर फाइनल के दो मुकाबले शेड्यूल थे और दोनों मैच बेहद रोमांचक रहे। पहले क्वार्टर फाइनल मुकाबले में मोरक्को और पुर्तगाल की टीमें भिड़ी। इस मैच में मोरक्को ने पुर्तगाल को हरा दिया। वहीं दूसरे क्वार्टर फाइनल मैच में इंग्लैंड और फ्रांस के बीच मुकाबला हुआ। दोनों क्वार्टर फाइनल मुकाबलों की हर अपडेट्स यहां जानें...
 

FIFA World Cup 2022: पुर्तगाल को हरा सेमीफाइनल में पहुंची मोरक्को टीम

12:14 AM (IST) Dec 11

फीफा वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में पहुंची मोरक्को

FIFA World Cup 2022 में शनिवार को मोरक्को ने पुर्तगाल को 1-0 से हरा दिया है। इस मैच को जीतने के साथ ही मोरक्को की टीम विश्व कप के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। वर्ल्ड कप फुटबाल के सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली अफ्रीकी टीम मोरक्को बन गई है। 

07:22 PM (IST) Dec 10

क्वार्टर फाइनल के अंतिम दो मुकाबले

फीफा वर्ल्डकप 2022 में क्वार्टर फाइनल के अंतिम दो मुकाबले 10 दिसंबर को होने वाले हैं। पहला मैच रात 8.30 बजे मोरक्को बनाम पुर्तगाल और दूसरा मैच इंग्लैंड बनाम फ्रांस के बीच रात 12.30 बजे होगा।