FIFA World Cup 2022: भाइयों की 4 जोड़ियां भी खेल रहीं विश्वकप, दो भाई तो 2 देशों के लिए आपस में ही भिड़ेंगे

फीफा वर्ल्डकप 2022 (FIFA World Cup 2022) में दुनियाभर की 32 टीमें खेल रही हैं। कुल 831 खिलाड़ी (831 Players) फीफा वर्ल्डकप का हिस्सा हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि सगे भाइयों की चार जोड़ियां भी वर्ल्डकप (FIFA World Cup) का हिस्सा हैं। 
 

Manoj Kumar | Published : Nov 22, 2022 2:25 PM IST

FIFA World Cup 2022. फीफा वर्ल्डकप 2022 (FIFA World Cup 2022) में दुनियाभर की 32 टीमें खेल रही हैं। कुल 831 खिलाड़ी (831 Players) फीफा वर्ल्डकप का हिस्सा हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि सगे भाइयों की चार जोड़ियां भी वर्ल्डकप (FIFA World Cup) का हिस्सा हैं। इनमें से दो भाई तो ऐसे हैं जो दो अलग-अलग देशों का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। आइए जानते हैं भाईयों की वह 4 जोड़ियां कौन-कौन सी हैं...

विलियम्स ब्रदर्स
फीफा वर्ल्डकप 2022 में विलियम्स ब्रदर्स की जोड़ी दो अलग-अलग देशों के लिए खेल रही है। बड़े भाई इनाकी विलियम्स घाना के लिए खेल रहे हैं तो वहीं छोटे भाई निको विलियम्स स्पेन की टीम में शामिल हैं। बड़े भाई इनाकी को 2016 के बाद से स्पेन की टीम में जगह नहीं मिली जिसके बाद वे घाना चले गए और वहां की टीम में शामिल हो गए। दोनों भाइयों के पैरेट्स घाना के ही रहने वाले हैं, जो बाद में स्पेन आ गए थे। दोनों भाइयों का जन्म स्पेन में ही हुआ है और वे एथलेटिक बिलवायो क्लब के लिए खेलते हैं।

एयू ब्रदर्स
आंद्रे और जॉर्डन एयू की बात करें तो दोनों भाई एक साथ घाना की टीम के लिए खेल रहे हैं। आंद्रे एयू घाना की टीम के कप्तान हैं। 2018 में भी दोनों भाई घाना की टीम में शामिल रहे हैं। दोनों भाइयों के पिता भी बड़े फुटबॉलर रहे हैं। इनके पिता अवेदी पेले को तीन बार अफ्रीकन प्लेयर ऑफ द ईयर का पुरस्कार भी मिल चुका है। अब दोनों भाई अपनी टीम के लिए शानदार फुटबॉल खेल रहे हैं।

हर्नाडेज ब्रदर्स
फ्रांस के लुकास हर्नाडेज और थिओ हर्नाडेज की जोड़ी फीफा वर्ल्डकप 2022 में जलवा दिखाने के लिए बेकरार हैं। इन दोनों भाईयों के पिता भी बड़े फुटबॉलर रहे हैं और वे एथलेटिक्स मैड्रिड क्लब के लिए खेलते थे। अब दोनों भाई फ्रांस की टीम के लिए फुटबॉल खेल रहे हैं।

हेजार्ड ब्रदर्स
बेल्जियम की फुटबॉल टीम में भी दो भाइयों की जोड़ी खेल रही है। ईडन हेजार्ड और थोरगन हेजार्ड की जोड़ी पर बेल्जियम को विश्वकप जिताने की जिम्मेदारी है। यह दोनों खिलाड़ी बेहद तेजतर्रार हैं और बेल्जियम की टीम को कई बार मैच भी जिता चुके हैं। माना जा रहा है कि दोनों भाईयों की यह जोड़ी जब मैदान पर होती है तो विपक्षी टीमों को सतर्क रहना पड़ता है।

यह भी कम रोचक नहीं 
2014 में पहली बार जेरोम प्रिंस और केविन प्रिंस ने अलग-अलग देशों का प्रतिनिधित्व किया था। तब एक भाई जर्मनी के लिए जबकि दूसरा भाई घाना के लिए खेलता था। अब 8 साल के बाद फिर से दो भाई अलग-अलग देशों का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। फीफा वर्ल्डकप 2022 में इनोकी विलियम्स घाना के लिए तो निको विलियम्स स्पेन के लिए खेलते नजर आएंगे।

यह भी पढ़ें

FIFA World Cup 2022: सउदी अरब ने थामा अर्जेंटीना का विजय रथ, 36 जीत के बाद कतर में मिली गजब की हार
 

Share this article
click me!