जापान को हराकर इंडियन वुमन्स हॉकी टीम ने जीती सीरीज, PM ने किया ट्वीट

Published : Jul 11, 2019, 11:48 AM ISTUpdated : Jul 11, 2019, 12:06 PM IST
जापान को हराकर इंडियन वुमन्स हॉकी टीम ने जीती सीरीज, PM ने किया ट्वीट

सार

एफआईएच वुमन्स सीरीज फाइनल्स टूर्नामेंट का खिताब इंडियन वुमन्स हॉकी टीम ने जीत लिया। फाइनल में मुकाबले में टीम इंडिया ने जापान को 3-1 से हराकर यह खिताब अपने नाम किया।

हीरोशिमा, जापान। एफआईएच वुमन्स सीरीज फाइनल टूर्नामेंट का खिताब इंडियन वुमन्स हॉकी टीम ने जीत लिया। रविवार को हुए फाइनल में मुकाबले में टीम इंडिया ने जापान को 3-1 से हराकर यह खिताब अपने नाम किया। प्रधानमंत्री मोदी ने महिला हॉकी टीम को ट्वीट कर बधाई देते हुए लिखा- असाधारण खेल, शानदार परिणाम। गुरतीत कौर ने 2 गोल किए। सेमी फाइनल में टीम इंडिया ने 4-2 से चिली को हराया था।

प्रधानमंत्री ने ट्वीट में लिखा, वुमन्स एफआईएच सीरीज फाइनल्स हॉकी टूर्नामेंट जीतने के लिए हमारी टीम को शुभकामनाएं। यह शानदार जीत हॉकी को भविष्य में और चर्चित करेगी और कई युवा लड़कियों को यह खेल खेलने के लिए प्रोत्साहित भी करेगी।


 

PREV

Recommended Stories

Rohit Sharma: टीम बस से उतरते वक्त फिसले रोहित शर्मा, विराट कोहली दिखे परेशान - Video
Asian Games: एशियन गेम्स में भारत की मेडल बरसात, 37 पहुंची संख्या, PM मोदी ने दी खिलाड़ियों को बधाई