50 वर्ष के हुए विश्वनाथन आनंद, 5 बार रह चुके हैं शतरंज के वर्ल्ड चैम्पियन

Published : Dec 11, 2019, 01:57 PM IST
50 वर्ष के हुए विश्वनाथन आनंद, 5 बार रह चुके हैं शतरंज के वर्ल्ड चैम्पियन

सार

भारत के दिग्गज शतरंज खिलाड़ी और पांच बार के विश्व चैंपियन विश्वनाथन आनंद बुधवार को 50 बरस के हो गए चेन्नई में जन्मा यह दिग्गज खिलाड़ी अपने जन्मदिन का जश्न अपने परिवार के साथ मना रहा है  

चेन्नई: भारत के दिग्गज शतरंज खिलाड़ी और पांच बार के विश्व चैंपियन विश्वनाथन आनंद बुधवार को 50 बरस के हो गए। चेन्नई में जन्मा यह दिग्गज खिलाड़ी अपने जन्मदिन का जश्न अपने परिवार के साथ मना रहा है।

आनंद ने अपनी और अपने बेटे की तस्वीर ट्विटर पर साझा करते हुए लिखा, 'हम एक साथ हैं। हां, कल केक कटेगा।'

आनंद के जन्मदिन के मौके पर किताब 'माइंड मास्टर' का भी विमोचन होगा जिसे इस दिग्गज खिलाड़ी ने खेल लेखिका सोसन नाइनन के साथ मिलकर लिखा है। शतरंज में भारत के शीर्ष खिलाड़ी और देश के पहले ग्रैंडमास्टर आनंद ने कई खिलाड़ियों को इस खेल से जुड़ने के लिए प्रेरित किया है।

आनंद ने पहली बार विश्व शतरंज चैंपियनशिप 2000 में जीती। उन्होंने 2003 और 2017 में विश्व रेपिड शतरंज चैंपियनशिप भी जीती।

(यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है।)

(फाइल फोटो)

PREV

Recommended Stories

PBKS vs SRH Live Streaming: फ्री में कहां-कैसे देखें आज का IPL मैच
PBKS vs SRH: पंजाब से आज दो-दो हाथ करेगी सनराइजर्स, मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट-मौसम अपडेट