इस खिलाड़ी ने गैर-मर्द से करा दी अपनी मंगेतर की शादी, चंद घंटों की खातिर लिया इतना बड़ा रिस्क

Published : Aug 16, 2022, 12:48 PM ISTUpdated : Aug 16, 2022, 02:43 PM IST
इस खिलाड़ी ने गैर-मर्द से करा दी अपनी मंगेतर की शादी, चंद घंटों की खातिर लिया इतना बड़ा रिस्क

सार

आपने कभी सुना है कि कोई शख्स अपने काम के लिए इतना जुनूनी हो कि वो अपनी मंगेतर की शादी तक किसी गैर मर्द से करा दे। लेकिन ऐसा हुआ है। दरअसल, एक फुटबॉलर ने सिर्फ इसलिए अपनी मंगेतर की शादी गैर मर्द से करा दी, क्योंकि उसे हर हाल में फुटबॉल मैच के लिए जाना था।

Mohamed Buya Turay skipped own wedding: क्या आपने कभी सुना है कि कोई शख्स अपने काम के लिए इतना जुनूनी हो कि वो अपनी मंगेतर की शादी तक किसी गैर मर्द से करा दे। लेकिन ऐसा हुआ है। दरअसल, एक फुटबॉलर ने सिर्फ इसलिए अपनी मंगेतर की शादी गैर मर्द से करा दी, क्योंकि उसे फुटबॉल मैच खेलने जाना था। सुनने में ये बड़ा अजीब लगता है लेकिन ये वाकया स्वीडिश फुटबॉल क्लब के प्लेयर रहे मोहम्मद बाया तुरे (Mohamed Buya Turay) के साथ हो चुका है।

फुटबॉल खिलाड़ी बाया तुरे ने एक मैच की खातिर अपनी मंगेतर को ही दूसरे को सौंप दिया। 27 साल के मोहम्मद बाया तुरे ने हाल ही में चाइनीज लीग छोड़कर स्वीडिश क्लब को ज्वॉइन किया है। 22 जुलाई को क्लब से हुई डील के बाद उन्हें क्लब की ओर से एक बहुत जरूरी मैच की तैयारी के लिए फौरन बुला लिया गया। हालांकि, जिस दिन उन्हें बुलाया गया, उसी दिन उनकी शादी होनी थी, जो पहले से ही तय थी। 

शादी में अपनी जगह भाई को बैठाया :
बाया तुरे के सामने अब बेहद असमंजस वाली स्थिति पैदा हो चुकी थी। वो किसी भी सूरत में न तो मैच छोड़ना चाहते थे और ना ही उनका इरादा अपनी शादी टालने का था। ऐसे में बाया तुरे ने इस धर्मसंकट से बचने के लिए अपनी मंगेतर की शादी अपने ही भाई से करा दी। उनकी जगह उनके भाई ने मंगेतर के साथ सियरा लियोन में 21 जुलाई को शादी कर ली।

शादी से पहले मंगेतर संग कराया था फोटोशूट : 
स्वीडन के एक न्यूजपेपर  Afton bladet को दिए इंटरव्यू में फुटबॉल प्लेयर बाया तुरे ने बताया कि उन्होंने शादी से पहले ही फोटोशूट करा लिया, ताकि किसी को ये महसूस न हो कि वे खुद शादी में मौजूद नहीं थे। हालांकि, शादी वाले दिन उनकी मंगेतर के साथ सारी रस्में छोटे भाई ने निभाईं। बाद में शादी की कुछ तस्वीरें भी सामने आई हैं, जिनमें बाया तुरे की जगह उनकी मंगेतर के साथ भाई दिख रहा है। 

शादी के बाद अब मंगेतर किसके साथ रहेगी ये बड़ा सवाल?
बाया तुरे की मंगेतर शादी के बाद अब उनके साथ रहेगी या फिर उनके भाई के साथ ये एक बड़ा सवाल है। हालांकि, खुद बाया तुरे अब मंगेतर के साथ स्वीडन शिफ्ट होना चाहते हैं। बाया तुरे के मुताबिक, अब मैं उसे स्वीडन ले जाना चाहता हूं ताकि उसके करीब रह सकूं। फुटबॉल की वजह से फिलहाल हमें अपना हनीमून तक टालना पड़ा है। पहले मैं लीग जीतना चाहता हूं और उसके बाद हम हनीमून पर जाने का प्लान बनाएंगे। 

ये भी देखें : 

बिना शादी के 48 बच्चों का पिता बन चुका है ये शख्स, 'धंधा' जान लड़कियां नहीं भटकती पास

पति को छोड़ बेटे के इश्क में डूबी मां, कर ली शादी और अब बनने जा रही उसके बच्चे की मां

PREV

Recommended Stories

16 घंटे, 226 किलोमीटर और एक जिद…कौन हैं नंदिल सरमा, जिनकी उपलब्धि पर गर्व से भर उठे असम CM?
Who Won Yesterday's IPL Match, 15th May 2026: LSG vs CSK कल का मैच कौन जीता? IPL 59वें मैच का रिजल्ट, हाइलाइट्स और प्लेयर ऑफ द मैच