पंजाब के पूर्व हाकी खिलाड़ी की हार्ट अटैक से मौत, एशियाई खेलों में भारत को दिलाया था गोल्ड मेडल

Published : Mar 01, 2020, 10:13 PM IST
पंजाब के पूर्व हाकी खिलाड़ी की हार्ट अटैक से मौत, एशियाई खेलों में भारत को दिलाया था गोल्ड मेडल

सार

पूर्व हाकी खिलाड़ी बलबीर सिंह खुल्लर का पंजाब में उनके आवास पर दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वह 77 वर्ष के थे। वह 1968 में ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा थे।

नई दिल्ली. पूर्व हाकी खिलाड़ी बलबीर सिंह खुल्लर का पंजाब में उनके आवास पर दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वह 77 वर्ष के थे। वह 1968 में ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा थे। उनके परिवार में पत्नी, एक बेटा और दो बेटियां हैं। उनका बेटा कमलबीर सिंह अमेरिका में बसा है, उन्होंने रविवार को से कहा, ‘‘मेरे पिता को मेरे साथ अमेरिका जाना था लेकिन अचानक उन्हें दिल का दौरा पड़ा और शुक्रवार दोपहर को जालंधर जिले में संसारपुर में हमारे पैतृक निवास पर उनका निधन हो गया। ’’

खुल्लर का दाह संस्कार सोमवार को किया जायेगा। उन्होंने कहा, ‘‘उनका अंतिम संस्कार सोमवार को किया जायेगा क्योंकि मेरा बेटा और उनका पोता अभी अमेरिका से आया है। मेरी बड़ी बहन कनाडा में रहती है और दूसरी अमेरिका में, वे भी रविवार को पहुंचे हैं। ’’

1966 में जीता था स्वर्ण पदक 
पंजाब के जालंधर जिले के संसारपुर में जन्में बलबीर ने 1963 में फ्रांस के लियोन में भारत की ओर से पदार्पण किया। उन्होंने भारतीय टीम में ‘इनसाइड फारवर्ड’ के रूप में प्रतिष्ठा हासिल की और बेल्जियम, इंग्लैंड, नीदरलैंड और पश्चिम जर्मनी जैसे देशों का दौरा किया। बलबीर 1966 में बैंकाक एशियाई खेलों में स्वर्ण और 1968 में मैक्सिको में हुए ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय टीम के सदस्य थे।

हाकी इंडिया ने प्रकट किया दुख 
हाकी इंडिया ने खुल्लर के निधन पर शोक व्यक्त किया जो भारतीय राष्ट्रीय टीम के चयनकर्ता भी रह चुके थे। हाकी इंडिया ने ट्वीट किया, ‘‘हमें अपने पूर्व हाकी खिलाड़ी और ओलंपिक पदक विजेता टीम के सदस्य रहे बलबीर सिंह खुल्लर की मौत का दुख है। ’’ उन्होंने कहा, ‘‘हम उनके परिवार के प्रति संवेदना प्रकट करते हैं। इस दुख की घड़ी में हाकी इंडिया की ओर से हमारी प्रार्थनाएं बलबीर सिंह खुल्लर और उनके मित्रों के साथ हैं।’’

(यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है।)

PREV

Recommended Stories

IND vs NZ 2nd ODI Live Streaming: भारत-न्यूजीलैंड दूसरा वनडे आज, कब-कहां-कैसे देखें मैच?
Vaibhav Suryavanshi: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी बने इस टीम के कप्तान, इन 17 खिलाड़ियों को भी मिला मौका