Hockey World Cup 2023: इंग्लैंड ने स्पेन को 4-0 से हराया, शान से क्वार्टर फाइनल में पहुंची इंग्लिश टीम

Published : Jan 19, 2023, 07:21 PM IST
Hockey World Cup 2023: इंग्लैंड ने स्पेन को 4-0 से हराया, शान से क्वार्टर फाइनल में पहुंची इंग्लिश टीम

सार

हॉकी वर्ल्ड कप 2023 (Hockey World Cup 2023) में 19 जनवरी को तीसरा मुकाबला इंग्लैंड बनाम स्पेन (England vs Spain) के बीच खेला गया। इस मैच में इंग्लैंड की टीम ने स्पेन को 4-0 से हरा दिया है और क्वार्टर फाइनल तक का सफर तय कर लिया है।  

England V/S Spain. हॉकी वर्ल्ड कप में 19 जनवरी को तीसरा मुकाबला इंग्लैंड बनाम स्पेन के बीच खेला गया और इंग्लैंड की टीम ने यह मुकाबला 2-0 से जीत लिया है। दोनों टीमों के बीच काफी रोमांचक मुकाबला खेला गया लेकिन स्पेन की टीम कोई गोल नहीं कर पाई। वहीं इंग्लैंड की टीम ने पहले हाफ में ही 2-0 की बढ़त बना ली और यह लीड मैच खत्म होने तक यह लीड़ 4-0 की हो गई और इंग्लैंड ने बड़ी जीत दर्ज कर ली। इंग्लैंड की टीम अब क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई है और भारत की उम्मीदें भी बढ़ गई हैं।

कैसा रहा पहले हाफ का मैच
पहले क्वार्टर के मैच से ही इंग्लैंड की टीम ने अटैक शुरू किया और मैच के 10वें मिनट में इंग्लैंड के फिल रोपर ने टीम के लिए पहला गोल दाग दिया। यह गोल पेनाल्टी कॉर्नर के जरिए आया और इंग्लिश टीम ने 1-0 की बढ़त बना ली। इसके बाद एक और गोल करने का मौका मिला लेकिन स्पेन के गोलकीपर ने शानदार तरीके से गोल को सेव कर लिया और लीड 1-0 की बनी रही। वहीं दूसरे हाफ के दौरान पहले स्पेन को पेनाल्टी कॉर्नर मिला लेकिन वे जरा सा चूक गए और गोल नहीं हो पाया। वहीं इंग्लैंड की टीम के कंडोन ने शानदार तरीके से गोल दाग दिया और इंग्लिश टीम ने अपनी लीड 2-0 तक बढ़ा ली। पहले हाफ तक स्कोर 2-0 ही रहा।

कैसे जीत पाई इंग्लैंड की टीम
तीसरे क्वार्टर के खेल में स्पेन ने दबाव बढ़ा दिया और इंग्लैंड की टीम पर दनादन गोल करने की कोशिश की। वहीं इंग्लैंड की टीम ने बेहतरीन तरीके से डिफेंस किया और गोल नहीं होने दिया। स्पेन को पेनाल्टी कार्नर भी मिला लेकिन इंग्लैंड गोल नहीं कर पाया। फिर चौथे क्वार्टर का गेम स्टार्ट हुआ और इंग्लैंड को पेनाल्टी कार्नर मिला। वहीं स्पेन की टीम ने शानदार तरीके गोल को सेव किया। लेकिन खेल खत्म होने से पहले इंग्लैंड ने दो गोल दनादन कर डाले और जीत का अंतर 4-0 तक पहुंचा दिया और स्पेन को 4-0 से हरा दिया।

यह भी पढ़ें

Hockey World Cup 2023: नीदरलैंड ने दर्ज की विश्व कप की सबसे बड़ी जीत दर्ज की, चिली को 14-0 से रौंदा
 

PREV

Recommended Stories

IND vs NZ 1st ODI Live Streaming: फ्री में कब-कहां-कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड पहला वनडे मैच
IND vs NZ 1st ODI: भारत-न्यूजीलैंड पहला वनडे आज, मैच से पहले जानें पिच का हाल-प्लेइंग XI