Hockey World Cup 2023: जानें हॉकी विश्व कप का फुल शेड्यूल-टाइमिंग, कब और कहां होंगे भारत के मुकाबले

Published : Jan 09, 2023, 06:31 PM IST
Hockey World Cup 2023: जानें हॉकी विश्व कप का फुल शेड्यूल-टाइमिंग, कब और कहां होंगे भारत के मुकाबले

सार

हॉकी विश्व कप 2023 (Hockey World Cup 2023) का आगाज 13 जनवरी 2023 को होगा और फाइनल मैच 29 जनवरी 2023 को खेला जाएगा। टूर्नामेंट में दुनिया की 16 दिग्गज टीमें हिस्सा लेंगी। सभी टीमों को 4 ग्रुप्स में बांटा गया है। टूर्नामेंट के दौरान कुल 44 मैच खेले जाएंगे।   

Hockey World Cup 2023 Full Schedule. हॉकी विश्व कप 2023 की मेजबानी भारत को मिली है और ओडिशा के राउरकेला-भुवनेश्वर में सभी मैच खेले जाने हैं। ओडिशा के सीएम ने स्पोर्ट्स विलेज का भी उद्घाटन कर दिया है और टीमें धीरे-धीरे ओडिशा पहुंच रही हैं। विश्व कप का उद्घाटन 13 जनवरी 2023 को होगा जबकि 29 जनवरी को फाइनल मैच खेला जाएगा। सभी 16 टीमों को 4 ग्रुपों में बांटा गया है। हॉकी वर्ल्ड कप 2023 में कुल 44 मैच खेले जाएंगे...

चार पूलों में विभाजित हैं टीमें

  • पूल ए- ऑस्ट्रेलिया, अर्जेंटीना, फ्रांस और साउथ अफ्रीका
  • पूल बी- बेल्जियम, जर्मनी, कोरिया और जापान
  • पूल सी- नीदरलैंड, न्यूजीलैंड, मलेशिया और चिली
  • पूल डी- भारत, इंग्लैंड, स्पेन और वेल्स

कब होंगे भारतीय टीम के मुकाबले

  • 13 जनवरी शाम 7 बजे- भारत बनाम स्पेन
  • 15 जनवरी शाम 7 बजे- भारत बनाम इंग्लैंड
  • 19 जनवरी शाम 7 बजे- भारत बनाम वेल्स

हॉकी विश्व कप का पूरा शेड्यूल 

  • 13 जनवरी को होने वाले मुकाबले
  • दोपहर 1 बजे- अर्जेंटीना बनाम साउथ अफ्रीका
  • दोपहर 3 बजे- ऑस्ट्रेलिया बनाम फ्रांस
  • शाम 5 बजे- इंग्लैंड बनाम वेल्स
  • शाम 7 बजे- भारत बनाम स्पेन

14 जनवरी को होने वाले मुकाबले

  • दोपहर 1 बजे- न्यूजीलैंड बनाम चिली
  • दोपहर 3 बजे- नीदरलैंड बनाम मलेशिया
  • शाम 5 बजे- बेल्जियम बनाम कोरिया
  • शाम 7 बजे- जर्मनी बनाम जापान

15 जनवरी को होने वाले मुकाबले

  • शाम 5 बजे- स्पेन बनाम वेल्स
  • शाम 7 बजे- इंग्लैंड बनाम भारत

16 जनवरी को होने वाले मुकाबले

  • दोपहर 1 बजे- मलेशिया बनाम चिली
  • दोपहर 3 बजे- न्यूजीलैंड बनाम नीदरलैंड
  • शाम 5 बजे- फ्रांस बनाम साउथ अफ्रीका
  • शाम 7 बजे- अर्जेंटीना बनाम ऑस्ट्रेलिया

17 जनवरी को होने वाले मुकाबले

  • शाम 5 बजे- कोरिया बनाम जापान 
  • शाम 7 बजे- जर्मनी बनाम बेल्जियम

19 जनवरी को होने वाले मुकाबले

  • दोपहर 1 बजे- मलेशिया बनाम न्यूजीलैंड
  • दोपहर 3 बजे- नीदरलैंड बनाम चिली
  • शाम 5 बजे- स्पेन बनाम इंग्लैंड
  • शाम 7 बजे- भारत बनाम वेल्स

20 जनवरी को होने वाले मुकाबले

  • दोपहर 1 बजे- ऑस्ट्रेलिया बनाम साउथ अफ्रीका
  • दोपहर 3 बजे- फ्रांस बनाम अर्जेंटीना
  • शाम 5 बजे- बेल्जियम बनाम जापान
  • शाम 7 बजे- कोरिया बनाम जर्मनी

24 जनवरी को होने वाले मुकाबले

  • शाम 4.30 बजे- पहला क्वार्टर फाइनल
  • शाम 7.00 बजे- दूसरा क्वार्टर फाइनल

25 जनवरी को होने वाले मुकाबले

  • शाम 4.30 बजे- तीसरा क्वार्टर फाइनल
  • शाम 7.00 बजे- चौथा क्वार्टर फाइनल

27 जनवरी को होने वाले मुकाबले

  • शाम 4.30 बजे- पहला सेमीफाइनल
  • शाम 7.00 बजे- दूसरा सेमीफाइनल

29 जनवरी को होने वाले मुकाबले

  • शाम 4.30 बजे- कांस्य पदक के लिए मैच
  • शाम 7.00 बजे- स्वर्ण पदक के लिए मैच

 

1975 में भारत बना था चैंपियन
भारतीय हॉकी टीम ने ओलंपिक खेलों में एक-दो नहीं 8 गोल्ड मेडल जीते हैं और 80 के दशक तक हॉकी में भारत की तूती बोलती थी। लेकिन इसके बाद से भारत का प्रदर्शन उतना बेहतर नहीं रहा है। जहां तक विश्व कप की बात है तो भारत केवल एक ही वर्ल्ड कप जीत पाया है और उसको 47 साल बीत चुके हैं। 1975 में भारत विश्व चैंपियन बना था। तब इंडिया ने पाकिस्तान को हराकर विश्व कप का खिताब जीता था। 

यह भी पढ़ें

Men's hockey World Cup 2023 : मेंस हॉकी के बारे में आप भी नहीं जानते होंगे यह 10 रोचक तथ्य
 

PREV

Recommended Stories

देश के वो 5 सबसे अमीर एथलीट...जिनकी कमाई देख पकड़ लेंगे सिर, लिस्ट में 3 महिला शामिल
3 साल की उम्र में बच्चे ढंग से नहीं लिख पाते ABC, ये धुरंधर बना शतरंज का सूरमा