Hockey World Cup 2023: ओपनिंग सेरेमनी में रणबीर सिंह-दिशा पाटनी बिखेरेंग जलवा, प्रीतम छलकाएंगे प्यार का जाम

Published : Jan 10, 2023, 02:12 PM IST
Hockey World Cup 2023: ओपनिंग सेरेमनी में रणबीर सिंह-दिशा पाटनी बिखेरेंग जलवा, प्रीतम छलकाएंगे प्यार का जाम

सार

हॉकी वर्ल्ड कप 2023 (Hockey World Cup) की ओपनिंग सेरेमनी (Opening Ceremony) को भव्य बनाने का काम जोरों से चल रहा है। यह सेरेमनी 11 जनवरी को कटक के बाराबती स्टेडियम में आयोजित की जाएगी। ओपनिंग सेरेमनी में बॉलीवुड का तड़का लगेगा तो ओडिशा की लोक कला को भी दुनिया देखेगी।  

Hockey World Cup 2023 Opening Ceremony. भारत की मेजबानी में हॉकी वर्ल्ड कप का आयोजन 13 जनवरी से 29 जनवरी के बीच ओडिशा के राउरकेला और भुवनेश्वर में किया जा रहा है। इससे पहले 11 जनवरी को कटक के बाराबती स्टेडियम में शानदार ओपनिंग सेरेमनी आयोजित की जाएगी। इस दौरान दुनिया की 16 टीमों के खिलाड़ी, स्टाफ के अलावा करीब 40,000 दर्शक भी हिस्सा लेंगे। इस समय आयोजन की तैयारियां अंतिम स्टेज में हैं और राज्य सरकार इसे भव्य बनाने के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है।

अंतिम दौर में तैयारियां
कटक के बाराबती स्टेडिय में हॉकी वर्ल्ड कप की तैयारियां लास्ट स्टेज में हैं। राज्य के खेल एवं युवा सेवा विभाग के आयुक्त सह सचिव आर विनील कृष्णा, कटक नगर निगम के आयुक्त निखिल पवन कल्याण, कटक के पुलिस उपायुक्त पिनाक मिश्रा और अन्य अधिकारियों ने तैयारियों का जायजा लिया है। प्रदेश का सरकारी अमला इस कार्यक्रम को बेहतर बनाने के लिए कमर कस चुका है और युद्धस्तर पर तैयारियां की जा रही हैं ताकि 11 जनवरी से पहले सभी इंतजाम पूरे हो जाएं।

कैसी हुई है तैयारियां
ओपनिंग सेरेमनी के लिए पूरे शहर को सजाया गया है और सड़कों को चौड़ा किया गया है। साथ ही स्ट्रीट लाइट्स, पुटपाथ और दीवारों पर पेटिंग की गई है। पूरे शहर को ही नए तरह से सजाया गया है ताकि विदेशी मेहमानों का आनंद आए। सभी जगहों पर सौंदर्यीकरण का कार्य किया गया है। इसके साथ ही निमंत्रण पत्र भी बांटे जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार करीब 2 लाख निमंत्रण पत्र वितरित करने का फैसला किया गया है। आमंत्रित लोगों के लिए लाइव प्रसारण भी किया जाएगा।

बॉलीवुड का तड़का लगेगा
हॉकी वर्ल्ड कप 2023 के ओपनिंग सेरमनी में बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह और दिशा पाटनी जलवा बिखेरेंगे। इनके अलावा मशहूर संगीतकार प्रीतम भी संगीत की स्वरलहरियां बिखेरेंगे। पॉप बैंड ब्लैक स्वैन का लाइव प्रदर्शन भी होगा जिसमें ओडिशा की कलाकार श्रेया लेंका भी शामिल रहेंगी। इसके अलावा ओडिशा के स्थानीय कलाकार भी ओपनिंग सेरेमनी का हिस्सा होंगे। इस दौरान 40,000 दर्शक भी लाइव रहेंगे।

यह भी पढ़ें

Hockey World Cup 2023: जानें हॉकी विश्व कप का फुल शेड्यूल-टाइमिंग, कब और कहां होंगे भारत के मुकाबले
 


 

PREV

Recommended Stories

PM मोदी से मुलाकात से मुंबई फैशन शो तक, भारत दौरे में क्या-क्या करेंगे मेसी? जानें
देश के वो 5 सबसे अमीर एथलीट...जिनकी कमाई देख पकड़ लेंगे सिर, लिस्ट में 3 महिला शामिल