73 साल बाद भारत बना थॉमस कप का विजेता, PM मोदी समेत खेल जगत ने ऐसी की हौसलाअफजाई

Published : May 15, 2022, 06:33 PM IST
73 साल बाद भारत बना थॉमस कप का विजेता, PM मोदी समेत खेल जगत ने ऐसी की हौसलाअफजाई

सार

थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में हुए थॉमस कप 2022 में भारतीय टीम ने इंडोनेशिया को 3-0 से हराकर पहली बार थॉमस कप अपने नाम किया है। भारत ने थॉमस कप के 73 साल के इतिहास में पहली बार यह कप जीता है। सबसे ज्यादा इस खिताब को 14 बार इंडोनेशिया जीता है। 

Thomas Cup 2022 Winner: बैंकॉक में हुए थॉमस कप 2022 (Thomas Cup 2022) के फाइनल में भारत की पुरुष टीम ने इंडोनेशिया को हराते हुए पहली बार थॉमस कप जीत इतिहास रच दिया है। भारत ने 14 बार थॉमस कप जीत चुकी इंडोनेशिया की टीम को 3-0 से हराते हुए यह कारनामा कर दिखाया। थॉमस कप के 73 साल के इतिहास में भारत पहली बार इस कप को जीता है। भारत के विजेता बनने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह समेत खेल जगत की कई हस्तियों ने टीम को बधाई दी है। 

भारत के इन खिलाड़ियों ने किया शानदार प्रदर्शन : 
बता दें कि भारत की ओर से लक्ष्‍य सेन और किदांबी श्रीकांत ने सिंगल्‍स, जबकि सात्विक साईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी ने डबल्‍स के मुकाबले जीते। इसके साथ ही भारत थॉमस कप खिताब जीतने वाला छठा देश बन गया है। भारत से पहले थॉमस कप (Thomas Cup) इंडोनेशिया, चीन, मलेशिया, डेनमार्क और जापान ने ही जीता है। बता दें कि इस ऐतिहासिक जीत के बाद सोशल मीडिया पर लोग भारतीय खिलाड़ियों की जमकर हौसलाअफजाई कर रहे हैं। 

Thomas Cup 2022: क्या है थॉमस कप जिसे जीत भारत ने रचा इतिहास, जानें कब और किसने किया शुरू

पीएम मोदी ने दी पूरी टीम को बधाई : 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने टीम को बधाई देते हुए ट्वीट किया। इसमें उन्होंने कहा- भारतीय बैडमिंटन टीम ने इतिहास रच दिया। आज पूरा देश भारत के थॉमस कप (Thomas Cup 2022) जीतने की खुशी में फूला नहीं समा रहा है। हमारी पूरी टीम को बहुत-बहुत बधाई और भविष्‍य के लिए शुभकामनाएं। भारत की ये जीत भविष्य में कई खिलाड़‍ियों का उत्साह बढ़ाएगी। 

आज हर भारतीय को गर्व : अमित शाह
वहीं अमित शाह ने लिखा- भारत ने थॉमस कप (Thomas Cup 2022) जीता। भारतीय बैडमिंटन टीम के लिए एक महत्वपूर्ण दिन जो हमारे खेल के इतिहास में दर्ज होगा। इस महान उपलब्धि के लिए मैं अपनी पूरी टीम को बधाई देता हूं। आज हर भारतीय को बहुत गर्व है।

गौतम गंभीर ने लिखा- इतिहास बन गया। थॉमस कप का भारत में स्वागत है।



ये भी पढ़ें :
भारत ने जीता Thomas Cup: एशियानेट न्यूज से मुख्य कोच पुलेला गोपीचंद ने कहा- यह क्रिकेट विश्व कप जीतने जैसा
Thomas Cup: भारत ने फाइनल में इंडोनेशिया को 3-0 से हराया, पहली बार थॉमस कप किया अपने नाम

PREV

Recommended Stories

Aaj Kiska Match Hai: IPL Match Today 7th April 2026, आईपीएल में आज किसका मैच है, जानिए आज का शेड्यूल
Who Won Yesterday's IPL Match, 6th April 2026: KKR vs PBKS कल का मैच कौन जीता? IPL 12वें मैच का रिजल्ट, हाइलाइट्स और प्लेयर ऑफ द मैच