Asianet Exclusive चैंपियन बॉक्सर मैरीकॉम ने साझा किया दु:ख, बोलीं- किसी की जीत छीन ली जाए तो बहुत खराब लगता

Published : Jul 29, 2021, 09:32 PM IST
Asianet Exclusive चैंपियन बॉक्सर मैरीकॉम ने साझा किया दु:ख, बोलीं- किसी की जीत छीन ली जाए तो बहुत खराब लगता

सार

एशियानेट से बातचीत के दौरान मैरीकॉम ने बताया कि उनके कोच छोटेलाल ने बताया कि वह हार गई है। उन्होंने किरण रिजीजू का ट्वीट दिखाया तो मुझे हार के बारे में जानकारी मिली। 

टोक्याे। भारत की सबसे बेहतरीन महिला मुक्केबाज, 6 बार की विश्व चौंपियन मैरी कॉम (Mary Kom) को टोक्यो ओलंपिक (Tokyo Olympic 2020) में अराजक फैसले की वजह से बाहर होना पड़ा। मैरी कॉम प्री-क्वार्टर फाइनल में कोलंबिया (Columbia) की इंग्रिट वालेंसिया से 2-3 से हार गई। हालांकि, मैरीकॉम समेत सभी कह रहे कि फैसला सही नहीं था। लेकिन ओलंपिक नियमों में बंधे होने की वजह से इस गलत फैसले पर कोई सवाल नहीं कर सका है। 

इवेंट के बाद रिजीजू की ट्वीट से हार का पता चला

एशियानेट से बातचीत के दौरान मैरीकॉम ने बताया कि उसने बेहतर प्रदर्शन किया था। जीत रही थी। इवेंट के बाद वह अपना ब्लड सैंपल देने के लिए चली गई। इसी दौरान उनके कोच छोटेलाल (Coach Chhotelal) ने बताया कि वह हार गई है। उन्होंने किरण रिजीजू (Kiren Rijiju) का ट्वीट दिखाया तो मुझे हार के बारे में जानकारी मिली। 

भारत के लिए पदक नहीं ला पाने का अफसोस

मैरीकॉम (Mary Kom) ने कहा कि वह बहुत बुरा महसूस कर रही है क्योंकि अपने देश के लिए पदक नहीं ला सकी। मुझे पूरा विश्वास था कि पदक लेकर आउंगी। मैंने बेहतर तैयारी की थी, इसके लिए मेहनत की थी। हार्ड ट्रेनिंग ली थी। पूरे देश और खेल प्रेमियों से प्यार और सहयोग मिल रहा था, मैं जानती हूं कि बढि़या प्रदर्शन की हूं लेकिन आप बहुत बुरा महसूस करते हैं जब आपसे जीत छीन गई हो। 
 

PREV

Recommended Stories

RCB vs RR Pitch Report: वैभव-यशस्वी की विस्फोटक ओपनिंग को कैसे रोकेगी कोहली ब्रिगेड, मैच से पहले जानें पिच-मौसम का हाल
Aaj Kiska Match Hai: IPL Match Today 10 April 2026, आईपीएल में आज किसका मैच, जानिए आज का शेड्यूल