FIH World Ranking: भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने किया कमाल, विश्व रैंकिंग में नंबर 3

Published : Jul 30, 2021, 11:45 PM ISTUpdated : Jul 31, 2021, 12:08 AM IST
FIH World Ranking: भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने किया कमाल, विश्व रैंकिंग में नंबर 3

सार

अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ (FIH) की ताजा रैकिंग रिपोर्ट में भारतीय हॉकी टीम ने अपने बेहतरीन प्रदर्शन के बल पर विश्व रैंकिंग टैली में टॉप थ्री में जगह बना ली है। 

नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ (FIH) की ताजा रैकिंग रिपोर्ट आ गई है। भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने कमाल करते हुए विश्व में तीसरी रैंक हासिल कर ली है। यह काफी दिनों बाद पहला मौका है जब भारतीय टीम (Indian Team) ने यह रैंक हासिल की है। पुरुष टीम ही नहीं महिला टीम ने भी बेहतरी करते हुए नौवें स्थान पर विश्व रैंकिंग में जगह बना ली है। 

पहले रैंक पर आस्ट्रेलिया

अंतरराष्ट्रीय हॉकी फेडरेशन की रैंकिंग के अनुसार आस्ट्रेलिया 2608.515 अंक के साथ टॉप पोजिशन पर है। जबकि 2589.478 अंक के साथ बेल्जियम दूसरे स्थान पर है। भारत 2286.043 अंक के साथ तीसरे नंबर पर काबिज हो गया है। इसके बाद चौथे नंबर पर जर्मनी, पांचवें पर नीदरलैंड्स, छठवें पर इंग्लैंड, सातवें पर अर्जेनटीना और आठवें पर न्यूजीलैंड है। दसवें स्थान पर स्पेन है। 

महिला हॉकी टीमों की रैंकिंग 

महिला हॉकी टीमों की रैंकिंग में नीदरलैड्स टॉप पर है। दूसरे नंबर पर जर्मनी तो तीसरे नंबर पर आस्ट्रेलिया की महिला हॉकी टीम है। चौथे नंबर पर अर्जेनटीना तो पांचवें पर इंग्लैंड की महिला टीम है। छठवें पर स्पेन, सातवें पर न्यूजीलैंड, आठवें पर बेल्जियम, नौवें पर भारतीय महिला हॉकी टीम है। दसवें नंबर पर कोरियाई महिला टीम है। 
 

PREV

Recommended Stories

IND vs SL : कौन हैं शाहबाज अहमद जिनकी बल्लेबाजी से लंकाई खेमे में मची दहशत
IND vs NZ 2nd Test: सिराज को मिलेगा मौका या बैठेंगे बाहर? मैच से पहले पिच रिपोर्ट-संभावित प्लेइंग XI