ओलिम्पिक टेस्ट इवेंट: महिला हॉकी टीम ने अपने पहले मैच में जापान को दी 2-1 से मात

Published : Aug 17, 2019, 01:27 PM IST
ओलिम्पिक टेस्ट इवेंट: महिला हॉकी टीम ने अपने पहले मैच में जापान को दी 2-1 से मात

सार

ओलिम्पिक टेस्ट इवेंट में भारतीय महिला हॉकी टीम ने शनिवार को जीत के साथ आगाज किया। भारत ने पहले मुकाबले में जापान को मात दी। टोक्यो ओई हॉकी स्टेडियम में हुए मैच में भारत ने मेजबान को 2-1 से हराया। भारत का अगला मैच रविवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होगा।

टोक्यो. ओलिम्पिक टेस्ट इवेंट में भारतीय महिला हॉकी टीम ने शनिवार को जीत के साथ आगाज किया। भारत ने पहले मुकाबले में जापान को मात दी। टोक्यो ओई हॉकी स्टेडियम में हुए मैच में भारत ने मेजबान को 2-1 से हराया। भारत का अगला मैच रविवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होगा।

भारत के लिए डिफेंडर गुरजीत ने दोनों गोल किए। वहीं, जापान की ओर से एक मात्र गोल ईमी निशिखोरी ने किया। भारत ने दमदार शुरुआत की। पहले क्वार्टर के 9वें मिनट में गुरजीत ने गोल करके भारत को बढ़त दिलाई। हालांकि, जापान ने जल्द वापसी की और दूसरे क्वार्टर की शुरुआत में गोल कर मैच में वापसी की। 

35वें मिनट में गोल कर गुरजीत ने दिलाई बढ़त
दोनों टीमों के एक-एक गोल के बाद कड़ी टक्कर देखने को मिली। तीसरे क्वार्टर में भारत की ओर से गुरजीत ने 35वें मिनट में बिना मौका गंवाए शानदार गोल कर जापान को 1-2 से पीछे कर दिया। आखिरी क्वार्टर में भारत ने बेहतरीन डिफेंस किया। इसी बढ़त के साथ भारत मैच जीत गया। 

PREV

Recommended Stories

Aaj Kiska Match Hai: IPL Match Today 18 April 2026, आईपीएल में आज किसका मैच, जानिए आज का शेड्यूल
Who Won Yesterday's IPL Match, 17th April 2026: KKR vs GT कल का मैच कौन जीता? IPL 25वें मैच का रिजल्ट, हाइलाइट्स और प्लेयर ऑफ द मैच