ऑस्ट्रेलिया में कोरोना को लेकर लापरवाही, संक्रमण के 1 हजार से ज्यादा मामले फिर भी खेले जा रहे मैच

Published : Mar 21, 2020, 04:32 PM IST
ऑस्ट्रेलिया में कोरोना को लेकर लापरवाही, संक्रमण के 1 हजार से ज्यादा मामले फिर भी खेले जा रहे मैच

सार

आस्ट्रेलिया ने कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के प्रयास में दर्शकों के बिना शनिवार को तीन मुख्य फुटबाल लीग के मैचों का आयोजन किया। कोरोना वायरस को लेकर दुनिया भर में कई प्रतियोगितायें स्थगित कर दी गयी हैं 

सिडनी. आस्ट्रेलिया ने कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के प्रयास में दर्शकों के बिना शनिवार को तीन मुख्य फुटबाल लीग के मैचों का आयोजन किया। कोरोना वायरस को लेकर दुनिया भर में कई प्रतियोगितायें स्थगित कर दी गयी हैं जबकि कुछ को रद्द कर दिया गया है ताकि लोग इकट्ठे नहीं हों।

इससे पहले ऑस्ट्रेलिया में ही न्यूलैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे सीरीज के दो मैच कोरोना के चलते कैंसिल किए जा चुके हैं। इसी सीरीज का पहला मैच यहां बिना दर्शकों के खेला गया था। भारत में भी साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज के दो मैच कोरोना के कारण रद्द कि जा चुके हैं और IPL भी 15 अप्रैल तक के लिए स्थिगित किया जा चुका है। 

हजारों लोगों को संक्रमण के बावजूद खेले गए मैच 
लेकिन आस्ट्रेलिया में 1000 लोगों के संक्रमित होने के बावजूद राष्ट्रीय रग्बी लीग, फुटबाल की ए लीग और आस्ट्रेलियाई फुटबाल लीग के मैच खेले गये। एएफएल ने अपना 22 दौर का सत्र शुरू किया जबकि रग्बी लीग में दूसरे दौर के मैच खेले गये

ऑस्ट्रेलिया में कोरोना से अब तक कुल 7 लोगों की मौत हो चुकी है और 1,068 मामले सामने आए हैं। यहां अभी भी कोरोना के 1,015 मरीज हैं। इनमें से 2 लोगों की हालत गंभीर है। 

PREV

Recommended Stories

Aaj Kiska Match Hai: IPL Match Today 14 April 2026, आईपीएल में आज किसका मैच, जानिए आज का शेड्यूल
Who Won Yesterday's IPL Match, 13th April 2026: SRH vs RR कल का मैच कौन जीता? IPL 21वें मैच का रिजल्ट, हाइलाइट्स और प्लेयर ऑफ द मैच