जॉन सीना को भी धूल चटा चुका है ये रेसलर, ठुकराया ऑफर, क्या WWE से लेने जा रहा संन्यास

Published : Jun 04, 2020, 11:07 AM IST
जॉन सीना को भी धूल चटा चुका है ये रेसलर, ठुकराया ऑफर, क्या WWE से लेने जा रहा संन्यास

सार

कर्ट एंगल ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट करते हुए लिखा, "मेरी पत्नी मेरे चेस्ट के बालों को गुदगुदाती है। रिंग से रिटायरमेंट अच्छा है। अब अगला चैप्टर।" एंगल जॉन सीना, ट्रिपल एच और दी रॉक जैसे दुनिया के टॉप रेसलर्स को रिंग में पटखनी दे चुके हैं। 

स्पोर्ट्स डेस्क। दुनिया के दिग्गज रेसलरों को रिंग में धूल छटा चुके कर्ट एंगल ने रेसलिंग का एक बड़ा ऑफर ठुकरा दिया है। इसे उनके रिटायरमेंट की प्लानिंग के तौर पर लिया जा रहा है। सोशल मीडिया पर रेसलर के स्टेटस से तो यही संकेत मिलते हैं। एंगल जॉन सीना, ट्रिपल एच और दी रॉक जैसे दुनिया के टॉप रेसलर्स को रिंग में पटखनी दे चुके हैं। 

एंगल ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट करते हुए लिखा, "मेरी पत्नी मेरे चेस्ट के बालों को गुदगुदाती है। रिंग से रिटायरमेंट अच्छा है। अब अगला चैप्टर।" इसी पोस्ट से कर्ट एंगल के WWE से रिटायरमेंट के प्लान को पुख्ता माना जा रहा है। वैसे इससे काफी पहले एंगल ने एक इंटरव्यू में रिटायरमेंट के संकेत दिए थे। 

...तो ये था आखिरी मैच 
कर्ट एंगल अभी कुछ दिन पहले ही रिंग में उतरे थे। हालांकि वो रिंग में एक रेसलर की भूमिका में नहीं थे। उन्होंने रेसलिंग मैच में रेफरी की भूमिका निभाई थी। अगर एंगर रिटायरमेंट की घोषणा करते हैं तो ये मैच उनके करियर का आखिरी साबित होगा। 

फैंस को चौका भी सकते हैं एंगल 
ये खबर एंगल के फैंस को जरूर परेशान कर सकती है। हालांकि, रेसलर ने अभी रिटायरमेंट को लेकर कुछ भी साफ-साफ नहीं कहा है। फैंस इस बात से उम्मीद कर सकते हैं कि पहले भी कई रेसलर्स रिटायरमेंट की घोषणा कर चुके थे मगर। घोषणा के कुछ दिनों बाद उन्हें रिंग में वापसी करते देखा गया। हो सकता है कि एंगल भी फैंस को चौकाते हुए रिंग में नजर आए। 

PREV

Recommended Stories

Aaj Kiska Match Hai: IPL Match Today 19 May 2026, आईपीएल में आज किसका मैच, प्लेऑफ की उम्मीद बचाने उतरेगी राजस्थान
Kal Ka Match Kon Jeeta, 18 May 2026: Who Won Yesterday's IPL Match SRH vs CSK, जानें 63वें मैच का रिजल्ट, स्कोर, हाइलाइट्स और अवॉर्ड विनर्स