जीवा को मिली लियोनेल मेसी की जर्सी, अनमोल तोहफा पाकर गदगद हुआ महेंद्र सिंह धोनी का परिवार

Published : Dec 28, 2022, 01:41 PM IST
जीवा को मिली लियोनेल मेसी की जर्सी, अनमोल तोहफा पाकर गदगद हुआ महेंद्र सिंह धोनी का परिवार

सार

फीफा वर्ल्डकप विजेता (FIFA World Cup) अर्जेंटीना टीम के कप्तान लियोनेल मेसी (Lionel Messi) की साइन की हुई जर्सी महेंद्र सिंह धोनी की बेटी को गिफ्ट मिली है। जीवा (Ziva Singh Dhoni) यह जर्सी पहनकर बेहद खुश हैं और जीवा के इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी यह फोटो शेयर की गई है।  

Lionel Messi Signed Jersey To Ziva. महेंद्र सिंह धोनी की बेटी जीवा सिंह धोनी की खुशी देखते ही बन रही है। जीवा के इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक फोटो शेयर की गई है, जिसमें वे लियोनेल मेसी की साइन की हुई जर्सी पहनकर बेहद खुश हैं। अर्जेंटीना के कप्तान लियोनेल मेसी ने अपने हस्ताक्षर वाली यह जर्सी जीवा को गिफ्ट की है जिसके बाद महेंद्र सिंह धोनी का परिवार बेहद खुश है।

जीवा धोनी को गिफ्ट मिली जर्सी
अर्जेंटीना के कप्तान और ऑल टाइम ग्रेट लियोनेल मेसी ने भारतीय खेल प्रेमियों को खुश कर दिया है। उन्होंने अपनी साइन की हुई जर्सी भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की बेटी जीवा को गिफ्ट की है। यह जानकारी जीवा के ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है। इस फोटो में जीवा लियोनेल मेसी की 10 नंबर की जर्सी पहने हुए हैं और उस मेसी का ऑटोग्राफ भी है। इस फोटो पर कैप्शन लिखा है कि- लाइक फादर, लाइक डॉटर, इससे यह बात साफ हो जाती है कि महेंद्र सिंह धोनी भी लियोनेल मेसी के बहुत बड़े फैन हैं।

जर्सी पर लिखा है पारा जीवा
मेसी के साइन वाली इस जर्सी पर लिखा है पारा जीवा जिसका मतलब होता है जीवा के लिए। आपको बता दें कि क्रिकेट के बाद महेंद्र सिंह धोनी का सबसे फेवरेट खेल फुटबाल है और यह दीवानगी अक्सर नजर भी आती है। आपको जानकार आश्चर्य होगा कि इंडियन सुपर लीग में महेंद्र सिंह धोनी की एक फुटबाल टीम भी है। इससे पहले लियोनेल मेसी ने अपनी साइन की हुई एक जर्सी बीसीसीआई के सचिव जय शाह को भी भेंट की थी जिसकी फोटो उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से शेयर किया था।

लियोनेल मेसी बने सबसे महान फुटबालर
फीफा वर्ल्ड कप में जीत के बाद लियोनेल मेसी दुनिया के सबसे महान फुटबालर बन चुके हैं। उनके नाम कई रिकॉर्ड्स भी दर्ज हुए हैं और उन्होंने 36 साल के बाद अर्जेंटीना को विश्व चैंपियन बनाया है। इस वक्त दुनियाभर में मेसी छाए हुए हैं और स्पोर्ट्स वर्ल्ड की बड़ी हस्तियों तक उनकी साइन की हुई 10 नंबर की जर्सी पहुंच रही है।

यह भी पढ़ें

खेल मंत्री अनुराग ठाकुर का ऐलान- '2036 ओलंपिक गेम्स की मेजबानी का दावा करेगा भारत'
 

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

Aaj Kiska Match Hai: IPL Match Today 28 April 2026, आईपीएल में आज किसका मैच, जानिए आज का शेड्यूल
Kal Ka Match Kon Jeeta, 27 April, 2026: Who Won Yesterday's IPL Match RCB vs DC, जानें 39वें मैच का रिजल्ट, स्कोर, हाइलाइट्स और अवॉर्ड विनर्स