17 साल में विंबल्डन जीतकर मचाई थी सनसनी, डोपिंग में फंसने के बाद खत्म होने की कागार पर करियर

Published : Jan 21, 2020, 06:28 PM IST
17 साल में विंबल्डन जीतकर मचाई थी सनसनी, डोपिंग में फंसने के बाद खत्म होने की कागार पर करियर

सार

पांच बार की ग्रैंडस्लैम चैम्पियन मारिया शारापोवा ने स्वीकार किया कि आस्ट्रेलियाई ओपन के पहले दौर में हारने के बाद वह नहीं जानती कि अगले साल वापसी कर पायेंगी या नहीं। 

मेलबर्न. पांच बार की ग्रैंडस्लैम चैम्पियन मारिया शारापोवा ने स्वीकार किया कि आस्ट्रेलियाई ओपन के पहले दौर में हारने के बाद वह नहीं जानती कि अगले साल वापसी कर पायेंगी या नहीं। दुनिया की पूर्व नंबर एक खिलाड़ी शारापोवा को क्रोएशिया की 19वीं वरीयता प्राप्त डोन्ना वेकिच ने 6 . 3, 6 . 4 से हराया । शारापोवा ने 17 साल की उम्र में अपना पहला ग्रैंडस्लोम खिताब विंबलडन ओपन जीतकर टेनिस जगत में सनसनी मचा दी थी।  

वापसी के बाद फॉर्म के लिए जूझ रही शारापोवा  
यहां 2008 की चैम्पियन रही शारापोवा को वाइल्डकार्ड मिला था । वह प्रतिबंधित दवा के सेवन के आरोप में लगे प्रतिबंध से लौटने के बाद लगातार फार्म और फिटनेस के लिये जूझ रही हैं । पिछले साल कंधे की चोट के कारण वह अधिकांश टूर्नामेंट नहीं खेल सकी थी ।

लगातार तीसरे ग्रैंडस्लैम से हुई बाहर 
वह लगातार तीन ग्रैंडस्लैम में पहले दौर से बाहर हो चुकी हैं । यह पूछने पर कि क्या 2021 में वह मेलबर्न पार्क पर लौटेंगी, उन्होंने कहा , "मुझे नहीं पता । यह कहना मेरे लिये कठिन होगा कि अगले 12 महीने में क्या होगा । अभी मैने अपना शेड्यूल तय नहीं किया है ।"

PREV

Recommended Stories

Asian Games 2026: धोनी का रिकॉर्ड टूटा, हरमनप्रीत ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स गोल्ड के साथ 8वीं फाइनल जीत
Asian Games 2026: भारत ने अब तक कितने मेडल जीते, जानें किन खिलाड़ियों ने दिलाए पदक