Mosaic आर्ट से अनोखे ढंग से दी Tokyo Olympic के गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा को बधाई, आप भी देखते रह जाएंगे

Published : Aug 20, 2021, 08:00 PM IST
Mosaic आर्ट से अनोखे ढंग से दी Tokyo Olympic के गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा को बधाई, आप भी देखते रह जाएंगे

सार

महाराष्ट्र के एक मोजैक आर्टिस्ट ने भारत के टोक्यो गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा को अनोखी बधाई दी है। वह मोजैक के बने अद्भुत पोट्रेट को गोल्ड मेडलिस्ट खिलाड़ी को गिफ्ट करना चाहते हैं।

मुंबई। महाराष्ट्र के एक मोजैक आर्टिस्ट ने भारत के टोक्यो गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा को अनोखी बधाई दी है। वह मोजैक के बने अद्भुत पोट्रेट को गोल्ड मेडलिस्ट खिलाड़ी को गिफ्ट करना चाहते हैं। 

मुंबई के रहने वाले हैं चेतन राउत

चेतन राउत, मुंबई के रहने वाले हैं। वह मोसैक आर्टिस्ट हैं। बीते दिनों टोक्यो ओलंपिक में भाला फेंकने में गोल्ड मेडल जीतने के बाद नीरज चोपड़ा को लोग तरह तरह की बधाईयां दे रहे हैं। चेतन ने भी अपने कला के माध्यम से नीरज को बधाई देने की सोची। सो, उन्होंने अपनी विधा से इस लोकप्रिय खिलाड़ी को शुभकामनाएं दी। उन्होंने मोसैक आर्ट से नीरज चोपड़ा का पोट्रेट बनाया। चेतन चाहते हैं कि पोट्रेट ओलंपिक गोल्ड धारी को गिफ्ट करें। 

 

इतने पुशपिन्स लगे हैं पोट्रेट में

चेतन राउत ने बताया कि ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा का मोसैक पोट्रेट बनाने में 21 हजार पुश पिन्स लगे हैं। यह चार गुणे चार स्क्वायर फीट है। 

टोक्यो ओलंपिक 2020 में रचा इतिहास

23 वर्षीय नीरज चोपड़ा ने टोक्यो ओलंपिक 2020 में इतिहास रचा है। वह ट्रैक और फील्ड में गोल्ड जीतने वाले देश के पहले खिलाड़ी बनें। उन्होंने गोल्ड मेडल लिए 87.58 मीटर की दूरी पर भाला फेंका था। ओलंपिक में नीरज के ऐतिहासिक गोल्डन थ्रो को वर्ल्ड एथलेटिक्स ने टोक्यो ओलंपिक के 10 मैजिकल मोमेंट्स में शामिल किया है। 

यह भी पढ़ें: 

बढ़ी ममता सरकार की मुसीबत, पोस्ट पोल हिंसा की सीबीआई जांच के आदेश पर सुप्रीम कोर्ट में कैविएट

Afghanistan के सिख हाथ जोड़कर मांग रहे मदद, कनाडा-अमेरिका को SOS कॉल, कहा-हमारे बच्चों-महिलाओं को बचा लो

बूढ़े चीन में ‘हम दो-हमारे तीन’ की पॉलिसी लागू, युवा लोगों की भारी कमी वाला देश बना ड्रैगन

PREV

Recommended Stories

Aaj Kiska Match Hai: IPL Match Today 28 April 2026, आईपीएल में आज किसका मैच, जानिए आज का शेड्यूल
Kal Ka Match Kon Jeeta, 27 April, 2026: Who Won Yesterday's IPL Match RCB vs DC, जानें 39वें मैच का रिजल्ट, स्कोर, हाइलाइट्स और अवॉर्ड विनर्स