अब मैदान के बाहर भी स्मार्ट बनेंगे भारतीय एथलीट, डिजिटल क्लास के जरिए खेल मंत्रालय देगा कोचिंग

Published : Mar 24, 2020, 05:47 PM IST
अब मैदान के बाहर भी स्मार्ट बनेंगे भारतीय एथलीट, डिजिटल क्लास के जरिए खेल मंत्रालय देगा कोचिंग

सार

खेल मंत्रालय टारगेट ओलंपिक पोडियम स्कीम (टाप्स) योजना में शामिल भारतीय खिलाड़ियों के मैदान के बाहर के कौशल को निखारने के लिए डिजिटल कक्षाएं शुरू करेगा।

नई दिल्ली. खेल मंत्रालय टारगेट ओलंपिक पोडियम स्कीम (टाप्स) योजना में शामिल भारतीय खिलाड़ियों के मैदान के बाहर के कौशल को निखारने के लिए डिजिटल कक्षाएं शुरू करेगा। खेल मंत्री किरेन रीजीजू ने मंगलवार को डिजिटल कक्षाओं के बारे में ट्वीट किया जबकि भारतीय खेल प्राधिकरण (साइ) के एक अधिकारी ने इस योजना के पीछे के उद्देशों को समझाया।

रीजीजू ने ट्वीट किया, ‘‘बहुत जल्द हम अपने एथलीटों के लिए डिजिटल कक्षाएं शुरू करेंगे। इसके साथ ही आप जहां भी हों, कृपया अपने सभी महत्वपूर्ण काम खुद ही करें।’’

टाप्स में शामिल एथलीटों के लिए शुरू किया गया कार्यक्रम
इसके बारे में विस्तार से पूछे जाने पर साइ के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘यह कार्यक्रम मूल रूप से टाप्स में शामिल एथलीटों के लिए शुरू किया गया। यह खिलाड़ियों के लिए विकास कार्यक्रम है जिसमें उन्हें कानूनी औपचारिकताएं, अनुबंध आदि पर हस्ताक्षर के अलावा मैदान के बाहर के शिष्टाचार जैसे कौशल के बारे में बताया जाता है।’’

पहले क्लासरूम में बताई जाती थी ये बातें 
उन्होंने कहा कि, ‘‘यह पहले कक्षाओं में पढ़ाया जाता था, लेकिन चूंकि हमारे टाप्स एथलीट ज्यादातर बाहर प्रशिक्षण ले रहे हैं। इसलिए अब इसे डिजिटल रूप से पेश किया जा रहा है, जिससे वे दुनिया में कहीं से भी इसका लाभ उठा सकेंगे।’’

(यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है।) 

PREV

Recommended Stories

IND vs NZ 2nd ODI Live Streaming: भारत-न्यूजीलैंड दूसरा वनडे आज, कब-कहां-कैसे देखें मैच?
Vaibhav Suryavanshi: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी बने इस टीम के कप्तान, इन 17 खिलाड़ियों को भी मिला मौका