ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा के यूट्यूब चैनल को 2 दिन में ही हजारों लोगों ने किया सबस्क्राइब

Published : Mar 22, 2022, 05:33 PM ISTUpdated : Mar 22, 2022, 05:38 PM IST
ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा के यूट्यूब चैनल को 2 दिन में ही हजारों लोगों ने किया सबस्क्राइब

सार

नीरज चोपड़ा भारत में गूगल पर सबसे अधिक सर्च किए जाने वाले लोगों में से एक हैं। नीरज को उनकी उपलब्धियों के लिए भारत सरकार की ओर से खेल रत्न और पद्म श्री से सम्मानित किया जा चुका है। 

स्पोर्ट्स डेस्क: टोक्यो ओलंपिक (Tokyo Olympic) को गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा (Neeraj Chopra) ने दो दिन पूर्व ही अपना यू ट्यूब चैनल लॉन्च किया था। नीरज ने भारतीय एथलीटों की अगली पीढ़ी को मार्गदर्शन प्रदान करने के लिए चैनल शुरू किया है। इसके अलावा वे इस चैनल के माध्यम से अपने फैंस से भी जुड़ेंगे। युवा पीढ़ी में काफी लोकप्रिय नीरज के यू ट्यूब चैनल को दो दिन में ही 33,000 से अधिक लोग सबस्क्राइब कर चुके हैं। 

नीरज चोपड़ा ने अपने चैनल को लेकर कहा, "मैं अब भारतीय एथलीटों की अगली पीढ़ी की मदद करने की उम्मीद के साथ अपना खुद का चैनल शुरू करने के लिए उत्साहित हूं। अपने चैनल के माध्यम से मैं युवा खिलाड़ियों को अपनी फिटनेस और प्रैक्टिस के बारे में जानकारी दूंगा। इसके अलावा मैं युवाओं के लिए कुछ दिलचस्प सामग्री भी शेयर करूंगा।" 

यह भी पढ़ें: ICC Women's World Cup 2022: भारत ने बांग्लादेश को बड़े अंतर से हराया, स्नेह-पूजा का ऑलराउंड प्रदर्शन

उन्होंने कहा, "मेरा यू ट्यूब के साथ एक विशेष संबंध है। अपने प्रैक्टिस के दौरान मैंने एक युवा भाला फेंकने वाले के रूप में इस मंच का बखूबी उपयोग किया। मैंने यू ट्यूब पर दुनिया भर के बड़े भाला फेंकने वाले खिलाड़ियों को देखा और उनसे काफी कुछ सीखा। मैं अपने खेल और मनोरंजन दोनों के बीच इस मंच पर वीडियो देखकर आज भी बहुत कुछ सीख रहा हूं।" 

हरियाणा के खंडरा के रहने वाले नीरज ने 7 अगस्त, 2021 के दिन जापान के टोक्यो शहर में आयोजित हुए ओलंपिक में भाला फेंक स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीता था। गोल्ड जीतने के बाद नीरज रातों रात पूरी दुनिया में प्रसिद्ध हो गए थे। 

यह भी पढ़ें: IPL 2022: केएल राहुल ने बताई लखनऊ सुपर जायंट्स में शामिल होने की वजह

वे ट्रैक और फील्ड स्पर्धा में गोल्ड जीतने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी हैं। वह भारत में गूगल पर सबसे अधिक सर्च किए जाने वाले लोगों में से एक हैं। नीरज को उनकी उपलब्धियों के लिए भारत सरकार की ओर से खेल रत्न और पद्म श्री से सम्मानित किया जा चुका है। 

नीरज ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया अकाउंट से अपने फैंस को यू ट्यूब चैनल शुरू करने के बारे में संकेत दिए थे। तब नीरज ने कहा था कि वे अपनी खेल यात्रा और टूर्नामेंटों के बारे में समय-समय पर फैंस को जानकारी देंगे। 

यह भी पढ़ें: 

IPL 2022: आरसीबी कैंप में शामिल हुआ ये सुपरस्टार, अब बल्ले से धमाल मचाने को है बेताब

शेन वॉर्न को याद कर भावुक हुए हरभजन सिंह, एक खास घटना का जिक्र कर दिखाए अपने जज्बात

IPL 2022: Mumbai Indians को एक जगह पर मिलेगी शाही सुविधाएं, जानें 13,000 वर्ग मीटर में फैले MI Arena की खासियत

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

Aaj Kiska Match Hai: IPL Match Today 19 May 2026, आईपीएल में आज किसका मैच, प्लेऑफ की उम्मीद बचाने उतरेगी राजस्थान
Kal Ka Match Kon Jeeta, 18 May 2026: Who Won Yesterday's IPL Match SRH vs CSK, जानें 63वें मैच का रिजल्ट, स्कोर, हाइलाइट्स और अवॉर्ड विनर्स