सोशल मीडिया पर सानिया मिर्जा ने खुद को कहा 'लंगड़ा घोड़ा', फैन ने ले लिए मजे

Published : Jan 26, 2020, 07:11 PM IST
सोशल मीडिया पर सानिया मिर्जा ने खुद को कहा 'लंगड़ा घोड़ा', फैन ने ले लिए मजे

सार

भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा ने गणतंत्र दिवस के मौके पर शुभकामनाओं के साथ-साथ अपने फैंस को मजेदार अंदाज में एक सीख भी दी। उन्होंने अपने चोटिल पैर के साथ फोटो पोस्ट करते हुए लिखा "लंगड़ा घोड़ा।"

नई दिल्ली. भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा ने गणतंत्र दिवस के मौके पर शुभकामनाओं के साथ-साथ अपने फैंस को मजेदार अंदाज में एक सीख भी दी। उन्होंने अपने चोटिल पैर के साथ फोटो पोस्ट करते हुए लिखा "लंगड़ा घोड़ा।" इसके आगे उन्होंने समझाते हुए लिखा कि हंसी मजाक आपकी सफलताओं और नाकामियों का सामना करने का बेस्ट तरीका है। भारतीय टेनिस स्टार इस पोस्ट में अपनी उस चोट का जिक्र कर रही थी, जिसकी वजह से उन्हें ऑस्ट्रेलियन ओपन से बाहर होना पड़ा था। 

फैन ने किया मजेदार कमेंट 
सानिया की इस पोस्ट में उनकी सीख का अनुकरण करते हुए एक फैन ने लिखा "लंगड़ा घोड़ा चला हंस की चाल।" इसके अलावा कई लोगों ने उनकी तारीफ में ढेर सारी बातें लिखी। भारत के लिए उन्होंने टेनिस में जो योगदान दिया है, उसके लिए भी लोगों ने उन्हें शुक्रिया कहा। इस दौरान उनके फैंस ने जल्द ही उनकी चोट ठीक होने और टेनिस कोर्ट में वापसी की कामना की। 

लंबे ब्रेक के बाद वापस आई थी सानिया 
सानिया मिर्जा ने 2 साल से ज्यादा समय के लिए मैटरनिटी लीव ली थी। इस दौरान उन्होंने बेटे इजहान को जन्म दिया और फिर कोर्ट में वापसी की थी। वापसी के बाद पहले ही टूर्नामेंट में उन्होंने शानदार खेल दिखाया और खिताब अपने नाम किया, पर अगले ही टूर्नामेंट में चोटिल होकर सानिया मैच से बाहर हो गई। अब जल्द ही उनके फिट होने की उम्मीद है। उन्होंने टेनिस में भारत के लिए बेहतरीन कार्य किया है।   

PREV

Recommended Stories

Ind vs Afg 3rd T20 Live Streaming: फ्री में कहां-कैसे देखें भारत-अफगानिस्तान का रोमांचक मैच
Ind vs Afg 3rd T20: दिल्ली में चौके-छक्कों की बारिश या गेंदबाजों का चलेगा जादू? मैच से पहले पिच रिपोर्ट