पिता के निधन के बावजूद खेला मैच, मगर ओस्टापेंको को होना पड़ा आस्ट्रेलियाई ओपन से बाहर

Published : Jan 23, 2020, 01:47 PM IST
पिता के निधन के बावजूद खेला मैच, मगर ओस्टापेंको को होना पड़ा आस्ट्रेलियाई ओपन से बाहर

सार

 पिता के निधन के बावजूद खेलने का कठिन फैसला लेने वाली पूर्व फ्रेंच ओपन चैम्पियन येलेना ओस्टापेंको हारकर बाहर हो गई ।  

मेलबर्न. अपने पिता के निधन के बावजूद खेलने का कठिन फैसला लेने वाली पूर्व फ्रेंच ओपन चैम्पियन येलेना ओस्टापेंको हारकर बाहर हो गई ।

येलेना के पिता येवजेनिस का इस महीने की शुरूआत में निधन हो गया था । येलेना ने कहा था कि वह यहां खेलकर ही इस गम से उबर सकती है । उसने साल की शुरूआत में आकलैंड में टूर्नामेंट नहीं खेला और लाटविया रवाना हो गई थी लेकिन फिर आस्ट्रेलियाई ओपन खेलने का फैसला किया ।

उसे दूसरे दौर में छठी वरीयता प्राप्त स्विटजरलैंड की बेलिंडा बेंचिच ने 7.5, 7.5 से हराया। पहले दौर में येलेना ने रूस की लियुडमिला सैमसोनोवा को मात दी थी ।

(यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है।)  
 

PREV

Recommended Stories

IND vs NZ 1st ODI Live Streaming: फ्री में कब-कहां-कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड पहला वनडे मैच
IND vs NZ 1st ODI: भारत-न्यूजीलैंड पहला वनडे आज, मैच से पहले जानें पिच का हाल-प्लेइंग XI