Indian Sports Awards: नीरज चोपड़ा समेत 12 खिलाड़ियों को मिला खेल रत्न, कुल 62 खिलाड़ियों को मिला सम्मान

खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले भारतीय खिलाड़ियों को शनिवार को राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2021 (National Sports Awards 2021) से सम्मानित किया गया। पहला पुरस्कार जेवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा (Neeraj Chopra) को दिया गया। चोपड़ा को खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया। समारोह का आयोजन राष्ट्रपति भवन में किया गया जहां राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद (President Ram Nath Kovind) ने खिलाड़ियों को सम्मानित किया। 

Asianet News Hindi | Published : Nov 13, 2021 11:43 AM IST / Updated: Nov 13 2021, 08:16 PM IST

स्पोर्ट्स डेस्क: बीते चार सालों में खेल के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले भारतीय खिलाड़ियों को शनिवार को राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2021 (National Sports Awards 2021) से सम्मानित किया किया। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगान से हुई। इसके बाद भारत के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद (President Ram Nath Kovind) ने खिलाड़ियों को खेल पुरस्कारों सम्मानित किया। राष्ट्रपति ने पहला पुरस्कार जेवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा (Neeraj Chopra) को दिया। चोपड़ा को टोक्यो ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतने पर खेल रत्न से सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति भवन में आयोजित हुए इस कार्यक्रम का आयोजन युवा मामले और खेल मंत्रालय की ओर से किया गया। 

खेल मंत्री अनुराग ठाकुर और किरेन रिजिजू मौजूद रहे : 

समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) शिरकत नहीं कर सके, जबकि इससे पूर्व अन्य नागरिक सम्मान समारोहों के दौरान मोदी राष्ट्रपति भवन ने मौजूद रहे थे। पीएम मोदी अक्सर खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते रहते हैं। टोक्यो ओलिंपिक के दौरान भी मोदी ने कई खिलाड़ियों से उनके मैच के बाद फोन पर बात की थी। इसके अलावा पीएम समय-समय पर सोशल मीडिया के माध्यम से भी खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाते रहते हैं। इस कार्यक्रम में खेल मंत्री अनुराग ठाकुर (Sports Minister Anurag Thakur) और किरेन रिजिजू (Kiren Rijiju) मौजूद रहे। 

 

 

राष्ट्रपति के हाथों सम्मान मिला तो फूले नहीं समाए

कार्यक्रम में महिला खिलाड़ियों ने पारंपरिक पोशाक साड़ी पहनी थी वहीं पुरुष खिलाड़ी कोट-पैंट में नजर आए। राष्ट्रपति के हाथों सम्मानित होकर खिलाड़ी खुशी से फूले नहीं समा रहे थे। कार्यक्रम की शुरुआत में जब राष्ट्रगान बजा तो सभी खिलाड़ी गर्व के साथ उठ खड़े हुए। कार्यक्रम में खिलाड़ियों के अलावा उनके परिजन भी खास मौके के गवाह बने। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी लोगों कोविड गाइडलाइन का भी बखूबी पालन किया। सभी लोग चेहरे पर मास्क लगाकर बैठे दिखाई दिए। कार्यक्रम का अंत राष्ट्रगान के साथ किया गया। इसके बाद सभी खिलाड़ियों ने खेल मंत्री के साथ खिंचवाए और इस खास पर को कैमरे में कैद किया। 

 

 

पुरस्कार समारोह में इन खिलाड़ियों का किया गया सम्मान: 

मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार: 

1. नीरज चोपड़ा, एथलेटिक्स

2. रवि कुमार, कुश्ती

3. लवलीना बोरगोहेन, मुक्केबाजी

4. पीआर श्रीजेश, हॉकी

5. अवनि लेखारा, पैरा शूटिंग

6. सुमित अंतिल, पैरा एथलेटिक्स

7. प्रमोद भगत, पैरा बैडमिंटन

8. कृष्णा नागर, पैरा बैडमिंटन

9. मनीष नरवाल, पैरा शूटिंग

10. मिताली राज, क्रिकेट

11. सुनील छेत्री, फुटबॉल

12. मनप्रीत सिंह, हॉकी


अर्जुन पुरस्कार: 

1. अरपिंदर सिंह, एथलेटिक्स

2. सिमरनजीत कौर, मुक्केबाजी

3. शिखर धवन, क्रिकेट

4. चदलवदा आनंद, सुंदररमन भवानी देवी, तलवारबाजी

5. मोनिका, हॉकी

6. वंदना कटारिया, हॉकी

7. संदीप नरवाल, कबड्डी

8. हिमानी उत्तम परब, मल्लखंब

9. अभिषेक वर्मा, निशानेबाजी

10. अंकिता रैना, टेनिस

11. दीपक पूनिया, कुश्ती

12. दिलप्रीत सिंह, हॉकी

13. हरमनप्रीत सिंह, हॉकी

14. रूपिंदर पाल सिंह, हॉकी

15. सुरेंद्र कुमार, हॉकी

16. अमित रोहिदास, हॉकी

17. बीरेंद्र लाकड़ा, हॉकी

18. सुमित, हॉकी

19. नीलकांत शर्मा, हॉकी

20. हार्दिक सिंह, हॉकी

21. विवेक सागर प्रसाद, हॉकी

22. गुरजंत सिंह, हॉकी

23. मनदीप सिंह, हॉकी

24. शमशेर सिंह, हॉकी

25. ललित कुमार उपाध्याय, हॉकी

26. वरुण कुमार, हॉकी

27. सिमरनजीत सिंह, हॉकी

28. योगेश कथूनिया, पैरा एथलेटिक्स

29. निषाद कुमार, पैरा एथलेटिक्स

30. प्रवीण कुमार, पैरा एथलेटिक्स

31. सुहाश यतिराज, पैरा बैडमिंटन

32. सिंहराज अधाना, पैरा निशानेबाजी

33. भावना पटेल, पैरा टेबल टेनिस

34. हरविंदर सिंह, पैरा तीरंदाजी

35. शरद कुमार, पैरा एथलेटिक्स


द्रोणाचार्य पुरस्कार: 

1. टी. पी. औसेफ, एथलेटिक्स

2. सरकार तलवार, क्रिकेट

3. सरपाल सिंह, हॉकी

4. आशान कुमार, कबड्डी

5. तपन कुमार पाणिग्रही, तैराकी

6. राधाकृष्णन नायर पी, एथलेटिक्स

7. संध्या गुरुंग, बॉक्सिंग

8. प्रीतम सिवाच, हॉकी

9. जय प्रकाश नौटियाल, पैरा शूटिंग

10. सुब्रमण्यम रमन, टेबल टेनिस


लाइफटाइम अचीवमेंट के लिए ध्यानचंद पुरस्कार
 
1. लेख केसी, बॉक्सिंग

2. अभिजीत कुंते, चेस

3. दविंदर सिंह गरचा, हॉकी

4. विकास कुमार, कबड्डी

5. सज्जन सिंह, कुश्ती

राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन पुरस्कार: 


नवोदित और युवा प्रतिभा की पहचान औरपोषण:  

मानव रचना शैक्षणिक संस्थान

कॉरपोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व के माध्यम से खेलों को प्रोत्साहन:

इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड

मौलाना अबुल कलाम आजाद (एमएकेए) ट्रॉफी: 

पंजाब विश्वविद्यालय, चंडीगढ़

Read more Articles on
Share this article
click me!