इंग्लैंड के खिलाड़ी पर लगा रेप का संगीन आरोप, रात 3 बजे घर से उठाकर ले गई पुलिस

Published : Jul 05, 2022, 12:38 PM IST
इंग्लैंड के खिलाड़ी पर लगा रेप का संगीन आरोप, रात 3 बजे घर से उठाकर ले गई पुलिस

सार

हाल ही में प्रीमियर लीग और अंतरराष्ट्रीय फुटबॉलर को उत्तरी लंदन में बलात्कार के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। उसे रात 3 बजे पुलिस ने हिरासत में लिया।  

स्पोर्ट्स डेस्क : एक फेमस इंग्लिश प्रीमियर लीग (Premier football League) के फुटबॉलर को बलात्कार के संदेह में गिरफ्तार किया गया है और मेट्रोपॉलिटन पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। 29 वर्षीय खिलाड़ी को सोमवार तड़के 3 बजे उनके घर से हिरासत में लिया गया था और अधिकारियों द्वारा उससे पूछताछ की जा रही है। स्कॉटलैंड यार्ड के एक बयान में कहा गया है कि कथित अपराध पिछले महीने हुआ था। जिसके बाद उनके खिलाफ एक महिला ने गंभीर आरोप लगाए हैं।

क्या है पूरा मामला
बताया जा रहा है कि 4 जुलाई को 20 साल की एक महिला के साथ बलात्कार के आरोप की पुलिस को सूचना दी गई और यह बताया गया कि कथित बलात्कार जून 2022 में हुआ था। फिलहाल खिलाड़ी का नाम उजागर नहीं किया गया है। लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कथित रेप आरोपी खिलाड़ी से 15 घंटे से ज्यादा पूछताछ की जा चुकी है। उनपर आरोप लगा है कि छुट्टी के दौरान एक 5 स्टार रिसॉर्ट में उन्होंने एक लड़की को अपनी हवस का शिकार बनाया था। पीड़ित लड़की किसी तरह अपनी जान बचाकर वहां से भाग निकली और उसके खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। लड़की ने कुछ फोटोज और सबूत पुलिस को दिए, जिसके आधार पर पुलिस ने खिलाड़ी को गिरफ्तार किया है।

ये भी देखें : 1 नहीं, इन 5 खिलाड़ियों ने 2 बार की शादी, एक की बीवी तो प्रेगनेंसी टाइम में कर बैठी थी इश्क

PV Sindhu Birthday: 27 की हुई भारतीय शटलर पीवी सिंधु, यहां देखें उनके 5 जबरदस्त रिकॉर्ड

PREV

Recommended Stories

Vinish Phogat Semifinal Loss: 7-6 से जीतीं विनेश, फिर भी टूटा एशियन गेम्स का सपना! ट्रायल में हुआ बड़ा ड्रामा
Vaibhav Sooryavanshi: तूफानी बल्लेबाज़ पर इरफ़ान पठान ऐसा क्या बोल गए, क्रिकेट जगत में बढ़ी हलचल