T. Niranjoy Singh: प्रधानमंत्री से लेकर केंद्रीय मंत्री तक हैं इस खिलाड़ी के फैन, हाल ही बनाया ये खास रिकॉर्ड

Published : Jan 30, 2022, 05:00 PM ISTUpdated : Jan 30, 2022, 06:00 PM IST
T. Niranjoy Singh: प्रधानमंत्री से लेकर केंद्रीय मंत्री तक हैं इस खिलाड़ी के फैन, हाल ही बनाया ये खास रिकॉर्ड

सार

थौनाओजम निरंजॉय सिंह (Thounaojam Niranjoy Singh) ने 109 पुश-अप्स करके एक मिनट में अपने पुराने 105 पुश-अप्स के रिकॉर्ड को को हाल ही में तोड़ा था। ऐसा कर उन्होंने गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज करवाया था। 

स्पोर्ट्स डेस्क: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने रविवार को मन की बात में मणिपुर के प्रतिभावान युवा थौनाओजम निरंजॉय सिंह (Thounaojam Niranjoy Singh) का जिक्र किया। प्रधानमंत्री के जिक्र करते ही निरंजॉय सिंह एकाएक चर्चा में आ गए। पहले जहां उन्हें काफी कम लोग उनके बारे में जानते थे, लेकिन पीएम के जिक्र के बाद वे गूगल ट्रेंड में टॉप पर सर्च किए जाने लगे। 

प्रधानमंत्री ने निरंजॉय को लेकर क्या कहा..

प्रधानमंत्री ने निरंजॉय की तारीफ करते हुए मन की बात में अपने चिर-परिचित अंदाज में कहा, "अपने युवाओं से एक प्रश्न करना चाहता हूं। अब सोचिए, आप एक बार में कितने पुशअप्स कर सकते हैं।" इसके बाद पीएम ने कहा,  मैं जो आपको बताने वाला हूं, वो निश्चित रूप से आपको आश्चर्य से भर देगा। मणिपुर में 24 साल के युवा थौनाओजम निरंजॉय सिंह ने एक मिनट में 109 पुशअप्स का रिकॉर्ड बनाया है।" 

 

 

किरेन रिजिजू ने निरंजॉय को लेकर क्या कहा 

भारत के कानून और न्याय मंत्री किरेन रिजिजू ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा निरंजॉय की तारीफ किए जाने को लेकर सोशल मीडिया पर एक ट्वीट किया। उन्होंने लिखा, "प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी जी ने एक मिनट में सबसे अधिक पुश-अप (फिंगर टिप्स) के लिए गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ने वाले प्रतिभाशाली मणिपुरी युवा टी. निरंजॉय सिंह की प्रशंसा की।" केंद्रीय मंत्री ने अपने ट्वीट में निरंजॉय का एक वीडियो भी अटैच किया, जिसमें वे पुशअप्स लगाते देखे जा सकते हैं।

क्यों खास है निरंजॉय की उपलब्धि 

24 साल के थौनाओजम निरंजॉय सिंह ने हाल ही में 1 मिनट में 109 फिंग टिप पुशअप्स पूरे कर नया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। इतना ही नहीं इससे पहले निरंजॉय ने 105 पुशअप्स का रिकॉर्ड भी बनाया था और अब उन्होंने 13 साल बाद गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड (Guinness Book of World Records) को तोड़ा है और 109 पुश अप्स सिर्फ 1 मिनट में पूरे किए। 

बता दें कि निरंजॉय सिंह पहले भी दो बार गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज करवा चुके हैं। अपने पुराने रिकॉर्ड में उन्होंने 105 पुश अप लगाए थे। ये रिकॉर्ड उन्होंने साल 2009 में बनाया था और एक साल बाद, उन्होंने एक मिनट में सबसे अधिक एक हाथ के पोर पुश-अप का रिकॉर्ड बनाया। इस बीच, यूनाइटेड किंगडम के ग्राहम माली ने 2009 के बाद एक मिनट में सबसे अधिक पुश-अप्स करने का रिकॉर्ड बनाया था। लेकिन एक भारतीय ने 13 साल के लंबे इंतजार के बाद यह रिकॉर्ड हासिल किया।

यह भी पढ़ें: 

Mann ki Baat: PM Narendra Modi का बड़ा ऐलान, लद्दाख में बनेगा ओपन सिंथेटिक ट्रैक, एस्ट्रो टर्फ फुटबॉल स्टेडियम

कोहली ने गांगुली और धोनी की विरासत संभाली, उन्होंने इसे काफी हद तक बनाया: इयान चैपल

Women Ashes Test: शानदार टेस्ट का जोरदार अंत, ऑस्ट्रेलिया 1 विकेट से चूका और इंग्लैंड टीम 12 रन से रह गई पीछे

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

RCB vs RR Pitch Report: वैभव-यशस्वी की विस्फोटक ओपनिंग को कैसे रोकेगी कोहली ब्रिगेड, मैच से पहले जानें पिच-मौसम का हाल
Aaj Kiska Match Hai: IPL Match Today 10 April 2026, आईपीएल में आज किसका मैच, जानिए आज का शेड्यूल