रोनाल्डो ने यूवेंटस के लिये रिकार्ड बनाया, लेकिन टीम 1-2 से हारी

Published : Feb 09, 2020, 06:43 PM IST
रोनाल्डो ने यूवेंटस के लिये रिकार्ड बनाया, लेकिन टीम 1-2 से हारी

सार

सुपरस्टार क्रिस्टियानो रोनाल्डो शनिवार को यूवेंटस की ओर से सीरी ए फुटबाल लीग के लगातार 10 मैच में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बन गये लेकिन उनकी टीम को हेलास वेरोना से 1-2 से हार का मुंह देखना पड़ा।

मिलान. सुपरस्टार क्रिस्टियानो रोनाल्डो शनिवार को यूवेंटस की ओर से सीरी ए फुटबाल लीग के लगातार 10 मैच में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बन गये लेकिन उनकी टीम को हेलास वेरोना से 1-2 से हार का मुंह देखना पड़ा।

रोनाल्डों ने इसी हफ्ते अपना 35 वां जन्मदिन मनाया

इस हफ्ते 35 वर्ष के हुए रोनाल्डो ने 65वें मिनट में गोल किया जो 10 मैचों में उनका 15वां गोल था। इससे लीग में उनके 20 गोल हो गये हैं। पांच बार के बैलन डिओर विजेता रोनाल्डो की निगाह अब लगातार 11 मैचों में गोल करके गैब्रियल बतिस्तुता और फैबियो क्वागलिरारेला के रिकार्ड की बराबरी करने पर लगी है।

हेलास वेरोना के लिये फैबियो बोरिनी ने 76वें मिनट में और जियामपाउलो पाजिनी ने 86वें मिनट में गोल किया।

यूवेंटस के 54 अंक हैं और वह इंटर मिलान से तीन अंक ऊपर है जिसके रविवार को एसी मिलान के खिलाफ मुकाबले में जीत से उसके बराबर पहुंचने की उम्मीद है।

(यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है।)

(फाइल फोटो)
 

PREV

Recommended Stories

T20 में स्मृति मंधाना की कप्तानी क्यों जरूरी हुई? क्या 2028 ओलंपिक के लिए बदल रही है टीम इंडिया की सोच?
वादा तोड़ने पर भड़के रोनाल्डो, 1740 शब्दों में खोला दिल: युवराज सिंह ने भी कहा- कोई आपको मुंह पर सच नहीं बताएगा