आल इंग्लैंड चैंपियनशिप को लेकर बोली साइना नेहवाल, पैसों के लिए खिलाड़ियों की सुरक्षा दांव पर

Published : Mar 18, 2020, 06:58 PM IST
आल इंग्लैंड चैंपियनशिप को लेकर बोली साइना नेहवाल, पैसों के लिए खिलाड़ियों की सुरक्षा दांव पर

सार

भारतीय बैडमिंटन स्टार साइना नेहवाल ने कोविड-19 महामारी के बावजूद पिछले सप्ताह आल इंग्लैंड चैंपियनशिप जारी रखने के लिये खेल प्रशासकों पर खिलाड़ियों की सुरक्षा पर वित्तीय लाभ को प्राथमिकता देने का आरोप लगाया।

नई दिल्ली. भारतीय बैडमिंटन स्टार साइना नेहवाल ने कोविड-19 महामारी के बावजूद पिछले सप्ताह आल इंग्लैंड चैंपियनशिप जारी रखने के लिये खेल प्रशासकों पर खिलाड़ियों की सुरक्षा पर वित्तीय लाभ को प्राथमिकता देने का आरोप लगाया।

साइना ने ट्वीट किया, ‘‘मैं केवल एक बात सोच सकती हूं कि खिलाड़ियों की सुरक्षा और भावनाओं के बजाय वित्तीय हितों को अधिक तवज्जो दी गयी। इसके अलावा पिछले सप्ताह आल इंग्लैंड ओपन 2020 को जारी रखने का कोई अन्य कारण नहीं था। ’’

यह 30 वर्षीय खिलाड़ी इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट के पहले दौर में हारकर बाहर हो गयी थी। कोरोना वायरस के कारण दुनिया भर में कई खेल प्रतियोगिताएं स्थगित कर दी गयी थी लेकिन आल इंग्लैंड बैडमिंटन टूर्नामेंट को जारी रखा गया था। इस टूर्नामेंट के समाप्त होने के बाद विश्व बैडमिंटन महासंघ ने अपनी सभी प्रतियोगिताओं पर रोक लगा दी थी।

(यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है।)

PREV

Recommended Stories

PM मोदी की बात सुन अपनी मुस्कान नहीं रोक पाए 15 साल के वैभव सूर्यवंशी, Watch Video
Expensive Cricketer Homes: टीम इंडिया के इन क्रिकेटर्स के पास हैं सबसे महंगे घर, कीमत उड़ा देगी होश