'Honey' के साथ चाय की चुस्की लेते नजर आए महेंद्र सिंह धोनी

Published : Nov 17, 2021, 06:13 PM ISTUpdated : Nov 17, 2021, 07:46 PM IST
'Honey' के साथ चाय की चुस्की लेते नजर आए महेंद्र सिंह धोनी

सार

पूर्व भारतीय क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) की पत्नी साक्षी धोनी (Sakshi Dhoni) ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से अपने पति की एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में धोनी चाय की चुस्की लेते हुए नजर आ रहे हैं। 

स्पोर्ट्स डेस्क: साक्षी धोनी (Sakshi Dhoni) ने अपने पति पूर्व भारतीय क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है। इस तस्वीर में धोनी चाय पीते हुए नजर आ रहे है। इस तस्वीर में धोनी के कंधे पर एक रंग-बिरंगा तोता भी बैठा हुआ है। यह तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी पसंद की जा रही है। इस तस्वीर पर काफी लोगों के रोचक कमेंट भी आ रहे हैं। कुछ ही देर में यह तस्वीर फैंस के बीच वायरल हो गई। 

साक्षी धोनी ने इस तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा “Mahi” and his “Honey”। इस तस्वीर पर एक यूजर ने कमेंट करत हुए लिखा, "माही सर जैसा कोई नहीं"। एक अन्य यूजर ने इस तस्वीर पर कमेंट करते हुए लिखा, "शुक्रिया साक्षी मैम इस तस्वीर के लिए"। एक यूजर ने तो बड़ा ही रोचक कमेंट किया। उन्होंने लिखा, "धोनी भाई आपको हाथ में कप हमेशा अच्छा लगता है।" 

 

 

महेंद्र सिंह धोनी क्रिकेट से पहले ही संन्यास ले चुके हैं। यूएई में हाल ही में संपन्न हुए टी20 वर्ल्ड कप 2021 (T20 World Cup 2021) में बीसीसीआई (BCCI) ने उन्हें भारतीय क्रिकेट टीम (Indian Cricket Team) का मेंटर बनाकर भेजा था। हालांकि टीम इंडिया को इस चीज का कोई खास फायदा नहीं मिला। भारतीय टीम वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में भी नहीं पहुंच सकी। टूर्नामेंट में खेले गए पांच मैचों में से 2 में टीम को हार (पाकिस्तान और न्यूजीलैंड) का सामना करना पड़ा था। 3 मैचों में कमजोर टीमों के खिलाफ (अफगानिस्तान, स्कॉटलैंड और नामीबिया) भारत ने जीत हासिल की थी। इससे पूर्व धोनी ने दुबई में ही आईपीएल के दूसरे फेज में भाग लिया था। आईपीएल की समाप्ति के बाद धोनी दुबई में ही भारतीय टीम के साथ जुड़ गए थे। 


 

PREV

Recommended Stories

Who Won Yesterday's IPL Match, 17th May 2026: RCB vs PBKS, DC vs RR कल का मैच कौन जीता? प्लेऑफ में पहुंचने वाली पहली टीम कौन?
Aaj Kiska Match Hai: IPL Match Today 18 May 2026, आईपीएल में आज किसका मैच, जानें पूरा शेड्यूल