पहले सेट में जीत के बावजूद ताई जु से हारी सिंधू , पीबीएल में बेंगलुरू की पहली जीत

Published : Jan 31, 2020, 10:54 PM IST
पहले सेट में जीत के बावजूद ताई जु से हारी सिंधू , पीबीएल में बेंगलुरू की पहली जीत

सार

विश्व की नंबर दो ताइ जु यिंग ने विश्व चैंपियन पी वी सिंधू को हराया जिससे बेंगलुरू रैप्टर्स ने प्रीमियर बैडमिंटन लीग में शुक्रवार को यहां हैदराबाद हंटर्स पर जीत दर्ज की। मौजूदा चैंपियन रैप्टर्स की तीन हार के बाद यह इस सत्र में पहली जीत है।  

हैदराबाद. विश्व की नंबर दो ताइ जु यिंग ने विश्व चैंपियन पी वी सिंधू को हराया जिससे बेंगलुरू रैप्टर्स ने प्रीमियर बैडमिंटन लीग में शुक्रवार को यहां हैदराबाद हंटर्स पर जीत दर्ज की। मौजूदा चैंपियन रैप्टर्स की तीन हार के बाद यह इस सत्र में पहली जीत है।

पहले सेट में जीत के बाद हारी सिंधू 
सभी की निगाहें ताई जु और सिंधू के मैच पर लगी थी। सिंधू ने पहला गेम जीता लेकिन वह अपनी लय बरकरार नहीं रख पायी और ताई जु ने आखिर में यह मैच 11-15, 15-13, 15-9 से अपने नाम किया।

हैदराबाद का ट्रंप मैच सौरभ वर्मा ने खेला लेकिन ब्राइस लेवरडेज ने उन्हें 15-12, 10-15, 15-6 से हरा दिया। इससे पहले चान पेंग सून और रियान अयूंग सापुत्रो ने जीत दर्ज करके बेंगलुरू को विजयी शुरुआत दिलायी थी।

(यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है।)

PREV

Recommended Stories

भारत बनाम अर्जेंटीना हॉकी वर्ल्ड कप 2026: सेमीफाइनल के लिए कितने गोल से जीत जरूरी? जानें पूरा समीकरण
पुरुषों के बाद महिला हॉकी टीम को बड़ा झटका, शानदार प्रदर्शन के बाद भी वर्ल्ड कप से हुई बाहर