मैरी कॉम से मार खाने से डरे खेल मंत्री, वीडियो किया शेयर

Published : Jul 11, 2019, 11:17 AM IST
मैरी कॉम से मार खाने से डरे खेल मंत्री, वीडियो किया शेयर

सार

खेल मंत्री किरण रिजिजू ने बॉक्सर मैरी कॉम की तारीफ में एक वीडियो शेयर करते हुए यह बात कही है।   

नई दिल्ली. यह खबर किसी को भी चौंका सकती है कि देश का खेल मंत्री ऐसा बयान दे रहा है! लेकिन यह जानकर आपके ओंठों पर मुस्कान तैर उठेगी कि यह एक मजेदार प्रसंग है। दरअसल, खेल मंत्री किरण रिजिजू ने बॉक्सर मैरी कॉम की तारीफ में एक वीडियो शेयर करते हुए यह बात कही है।

खेल मंत्री किरण रिजिजू ने ट्विटर पर भारतीय महिला बॉक्सर मैरी कॉम के साथ वाला एक वीडियो शेयर किया। बॉक्सिंग रिंग में ओलिंपिक में रजत पदक विजेता मैरी कॉम बार-बार रिजिजू को लड़ने की चुनौती दी, लेकिन वे लगातार पीछे हटते रहे। रिजिजू ने कहा कि मैरी कॉम से मार खाने से डर रहा था, इसलिए बहाना बनाते हुए कहा कि मैं महिलाओं से नहीं लड़ता।

 

रिजिजू ने ट्वीट करते हुए लिखा,‘6 बार की विश्व चैम्पियन मैरी कॉम बार-बार कह रही थीं कि आओ, आओ मुझसे लड़ो। मैं भयभीत हो गया था, इसलिए मैंने एक बहाना बनाया। मैंने उनसे कहा कि मैं महिलाओं के साथ नहीं लड़ता।’

 

रिजिजू ने दिल्ली के इंदिरा गांधी स्टेडियम स्पोर्ट्स ट्रेनिंग सेंटर का दौरा किया था। इस दौरान उन्होंने बॉक्सिंग, साइक्लिंग और जिम्नास्टिक के खिलाड़ी और कोच से मुलाकात की।

PREV

Recommended Stories

Who Won Yesterday's IPL Match, 10th May 2026: CSK vs LSG, RCB vs MI कल का मैच कौन जीता? IPL 53-54वें मैच का रिजल्ट, हाइलाइट्स और प्लेयर ऑफ द मैच
Aaj Kiska Match Hai: IPL Match Today 11th May 2026, आईपीएल में आज किसका मैच, जानिए आज का शेड्यूल