Tokyo Olympics: मिशन गोल्ड के लिए मैदान में उतरेगी पुरूष हॉकी टीम, कुश्ती में सोनम से उम्मीद

Published : Aug 03, 2021, 06:23 AM ISTUpdated : Aug 03, 2021, 06:33 AM IST
Tokyo Olympics: मिशन गोल्ड के लिए मैदान में उतरेगी पुरूष हॉकी टीम, कुश्ती में सोनम से उम्मीद

सार

सेमीफाइनल में भारत का मुकाबला बेल्जियम से हो। हॉकी में भारत ने आखिरी बार 1980 में मेडल जीता था। 

टोक्यो. टोक्यो ओलंपिक में भारत को अभी तक केवल दो मेडल मिले हैं। मीराबाई चानू ने सिल्वर और दूसरा पीवी सिंधु ने कांस्य पदक जीता है। अब मंगलवार को भारत से मेडल की उम्मीद है। मंगलवार को भारतीय पुरूष हॉकी टीम सेमीफाइनल में जीत के इरादे से मैदान में उतरेगी। सेमीफाइनल में भारत का मुकाबला बेल्जियम से हो। हॉकी में भारत ने आखिरी बार 1980 में मेडल जीता था। आइये जानते हैं टोक्यो ओलंपिक में 3 अगस्त को भारत के कौन-कौन से मुकाबले हैं।

इसे भी पढ़ें- Tokyo Olympics 2020: मनप्रीत की अगुवाई में कैसे आगे बढ़ी इंडियन हॉकी टीम, सफलता के पीछे की कहानी 

एथलेटिक्स:
अनु रानी, महिला भाला फेंक क्वालीफिकेशन ग्रुप ए सुबह 05.50 बजे।
तेजिंदरपाल सिंह तूर, पुरूष गोला फेंक क्वालीफिकेशन ग्रुप ए, शाम 03:45 बजे।

हॉकी
भारत बनाम बेल्जियम, पुरुष हॉकी सेमीफाइनल, सुबह सात बजे। 

कुश्ती
सोनम मलिक बनान बोलोरतुया खुरेलखू (मंगोलिया), सुबह 8:30 बजे।

इसे भी पढ़ें- Tokyo Olympics 2020: 10 तस्वीरों में देखिए महिला हॉकी टीम की दहाड़ के आगे कैसे नतमस्तक हुआ ऑस्ट्रेलिया

सेमीफाइनल में पहुंची महिला हॉकी टीम
सोमवार को भारतीय महिला हॉकी टीम ने इतिहास रचते हुए सेमीफाइल में अपनी जगह पक्की कर ली। क्वार्टरफाइनल के रोचक मुकाबले में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 1-0 से हारा दिया। महिला हॉकी टीम ओलंपिक इतिहास में पहली बार सेमीफाइनल में पहुंची है। 

PREV

Recommended Stories

RCB vs RR Pitch Report: वैभव-यशस्वी की विस्फोटक ओपनिंग को कैसे रोकेगी कोहली ब्रिगेड, मैच से पहले जानें पिच-मौसम का हाल
Aaj Kiska Match Hai: IPL Match Today 10 April 2026, आईपीएल में आज किसका मैच, जानिए आज का शेड्यूल