हारकर भी महिला हॉकी टीम ने जीता दिल, हरियाणा के CM ने कहा-प्रदर्शन ब्रॉन्ज से कम नहीं, 50-50 लाख देंगे

Published : Aug 06, 2021, 11:30 AM ISTUpdated : Aug 06, 2021, 12:14 PM IST
हारकर भी महिला हॉकी टीम ने जीता दिल, हरियाणा के CM ने कहा-प्रदर्शन ब्रॉन्ज से कम नहीं, 50-50 लाख देंगे

सार

मनोहर लाल खट्टर ने कहा- आज भारत की टीम ब्रिटेन की टीम के साथ जो खेल खेला है वो रोचक था। दोनों टीमें लगभग बराबर थीं, ब्रिटेन की टीम कम अंतर से जीती है।

चंडीगढ़. टोक्यो ओलंपिक में भारतीय महिला हॉकी टीम मेडल लाने से चूक गई। शुक्रवार को ब्रॉन्ज मेडल के लिए खेले गए मुकाबले में ग्रेट ब्रिटेन की टीम ने रोचक मैच में भारतीय टीम को 4-3 से हरा दिया। हार के बाद भी भारतीय महिला टीम ने शानदार खेल दिखाया और दूसरे क्वार्टर में 3-2 की बढ़त बना ली थी लेकिन अंतिम समय तक इस बढ़त का बनाए रखने में कामयाबी हासिल नहीं कर पाईं। भारतीय महिला हॉकी टीम के खेल की हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर ने तारीफ की है।

 

 

मनोहर लाल खट्टर ने कहा- आज भारत की टीम ब्रिटेन की टीम के साथ जो खेल खेला है वो रोचक था। दोनों टीमें लगभग बराबर थीं, ब्रिटेन की टीम कम अंतर से जीती है। उन्होंने कहा कि हम भले ही कांस्य पदक नहीं जीत पाए हैं लेकिन ये किसी कांस्य पदक से कम नहीं है कि चौथे नंबर पर आने के लिए हामारी खिलाड़ियों ने इतना संघर्षपूर्ण मुकाबला किया है। आज भारत की टीम बेहतरीन खेली है उनके खेल की हम तारीफ करते हैं।

इसे भी पढ़ें- Tokyo Olympics 2020: जमकर लड़ी भारतीय महिला हॉकी टीम, लेकिन ब्रॉन्ज मेडल पर ब्रिटेन ने जमाया कब्जा

9 खिलाड़ी हरियाणा की
उन्होंने कहा कि इस टीम में कैप्टन रानी रामपाल समेत 9 खिलाड़ी हरियाणा की थीं उन्होंने अच्छा खेल दिखाया है। विशेष रूप से मैं सविता पूनिया के खेल की तारीफ करता हूं उन्होंने कई गोल बचाए। उन्होंने इन सभी नौ खिलाड़ियों को 50-50 लाख रुपए ईनाम देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि आज जो खेल हमारी टीम ने दिखाया है ये आगे भी दिखाएं और अगली बार की प्रतियोगिता में गोल्ड लेकर आएं इन्हें हरियाणा की जनता की तरफ से बहुत-बहुत बधाई और भविष्य के लिए शुभकामनाएं।

इसे भी पढ़ें- Tokyo Olympics: वंदना कटारिया से लेकर गुरजीत कौर तक, देश की इन 6 बेटियों ने टोक्यो 2020 में दागे 12 दनादन गोल


पीएम बोले- याद रखा जाएगा प्रदर्शन
वहीं, भारतीय महिला हॉकी टीम के मैच हारने के बाद पीएम मोदी ने टीम की सरहाना की। उन्होंने ट्वीट कर लिखा- 'हम अपनी महिला हॉकी टीम के #Tokyo2020 में शानदार प्रदर्शन को हमेशा याद रखेंगे। उन्होंने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रर्दशन दिया। भारत को इस शानदार टीम पर गर्व है।'

भारत ने किए तीन गोल
भारतीय महिला टीम ने पांच मिनट के भीतर तीन गोल किये। गुरजीत कौर ने 25वें और 26वें मिनट में जबकि वंदना कटारिया ने 29वें मिनट में गोल किया था।

हरियाणा की ये नौ खिलाड़ी टीम में थी शामिल
कप्तान रानी रामपाल, टीम की गोलकीपर  सविता पूनिया, नेहा गोयल, नवनीत कौर ,  निशा वारसी, मोनिका मलिक , शर्मिला देवी, नवजोत और उदिता।  

PREV

Recommended Stories

Aaj Kiska Match Hai: IPL Match Today 19 May 2026, आईपीएल में आज किसका मैच, प्लेऑफ की उम्मीद बचाने उतरेगी राजस्थान
Kal Ka Match Kon Jeeta, 18 May 2026: Who Won Yesterday's IPL Match SRH vs CSK, जानें 63वें मैच का रिजल्ट, स्कोर, हाइलाइट्स और अवॉर्ड विनर्स