तीसरे राउंड में हारीं मनिका बत्रा, टेबल टेनिस के महिला सिंगल्स से भारत बाहर

Published : Jul 26, 2021, 02:20 PM IST
तीसरे राउंड में हारीं मनिका बत्रा, टेबल टेनिस के महिला सिंगल्स से भारत बाहर

सार

मनिका बत्रा का टोक्यो ओलिंपिक का सफर इसी के साथ खत्म हो गया। वह तीसरे राउंड में पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनी थीं। 

टोक्यो. भारत की स्टार पैडलर मनिका बत्रा सोमवार को ऑस्ट्रिया की सोफिया पोल्कानोवा के खिलाफ अपना मैच हार गईं। इस हार के साथ ही मनिका महिला एकल स्पर्धा से बाहर हो गईं। 27 मिनट तक चले इस मैच में सोफिया पोल्कानोवा ने बत्रा को 4-0 से हराया। 

17वीं रैंक की खिलाड़ी से हारीं
मनिका तीसरे राउंड में ऑस्ट्रियाई खिलाड़ी सोफिया पोलकानोवा के हाथों हारीं। मनिका 63वीं रैंकिंग की खिलाड़ी हैं जबकि पोलकानोवा 17वें रैंक की। सोफिया ने उन्हें 4-0 (11-8, 11-2, 11-5 और 11-7) से शिकस्त दी। 
 

 

 

मनिका बत्रा का टोक्यो ओलिंपिक का सफर इसी के साथ खत्म हो गया। वह तीसरे राउंड में पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनी थीं। लेकिन इसके आगे नहीं बढ़ पाईं। मनिका से पहले आज सुतीर्था मुखर्जी भी दूसरे राउंड में अपना मैच हार गईं थी। मनिका की हार के साथ ही टेबल टेनिस के महिला सिंगल्स वर्ग में भारत बाहर हो गया है। 
 

PREV

Recommended Stories

कौन है गोल्ड मैन सुमित अंतिल? रच दिया ऐसा इतिहास की दुनिया देखती रह गई
Aaj Kiska Match Hai: IPL Match Today 19 May 2026, आईपीएल में आज किसका मैच, प्लेऑफ की उम्मीद बचाने उतरेगी राजस्थान