Tokyo Olympics: ऑस्ट्रेलिया से हार के 1 दिन बाद ही भारत ने दिखाया अपना जलवा, हॉकी में स्पेन को 3-0 से धोया

Published : Jul 27, 2021, 09:00 AM IST
Tokyo Olympics: ऑस्ट्रेलिया से हार के 1 दिन बाद ही भारत ने दिखाया अपना जलवा, हॉकी में स्पेन को 3-0 से धोया

सार

टोक्यो ओलंपिक 2020 के पुरुष हॉकी पूल-ए मैच में भारत ने दूसरी जीत के साथ अपना लोहा मनवाया। भारतीय टीम ने मंगलावर के खेले गए मैच में स्पेन को 3-0 से हराया है।

स्पोर्ट्स डेस्क : भारत के लिए टोक्यो ओलंपिक 2020 (Tokyo Olympics 2020) में पांचवे दिन हॉकी (hockey) की शुरुआत शानदार रही। स्पेन के खिलाफ पूल ए के मैच में भारत ने उन्हें करारी शिकस्त दी और मैच को 3-0  से जीत लिया। भारत की ओर से रूपिंदर सिंह (Rupinder Pal Singh) ने 2 और अपने करियर का पहला ओलंपिक मैच खेल रहे सिमरनजीत सिंह (Simranjit Singh) ने एक गोल किया। रविवार को ऑस्ट्रेलिया से 7-1 से हारने के बाद टीम इंडियन हॉकी टीम ने शानदार कमबैक किया।

पहले हाफ से मैच में भारत का दबदबा
पुरुष हॉकी पूल-ए मैच में भारतीय हॉकी टीम ने पहले क्वार्टर के खत्म होने के बाद से ही स्पेन पर 2-0 की बढ़त बना ली थी। पहले क्वार्टर के आखिरी 2 मिनट में भारतीय टीम ने जबरदस्त प्रदर्शन दिखाया। सिमरनजीत सिंह ने 14वें मिनट में गोल किया, जबकि 15वें मिनट में लगातार दो पेनाल्टी कार्नर चूकने के बाद भारत को पेनाल्टी स्ट्रोक का मौका मिला, जिसमें रुपिंदर सिंह ने शानदार गोल कर दिया। इसके बाद 51वें मिनट में काउंटर अटैक पर पेनल्टी पर रूपिंदर पाल सिंह ने एक और गोल किया। यह रूपिंदर का इस मैच में दूसरा और टोक्यो 2020 में तीसरा गोल है। 

भारत का शानदार डिफेंड
इस मैच के डिफेंस में भारत ने फिर से दमदार प्रदर्शन किया। पहले क्वार्टर में 2 गोल करने के बाद दूसरे क्वार्टर में भारतीय हॉकी टीम ने स्पेन को पेनाल्टी कॉर्नर करने से रोका रहा। इसके बाद तीसरे क्वार्टर में भी भारतीय टीम ने स्पेन को मिले पेनाल्टी कॉर्नर को गोल में तब्दील नहीं होने दिया।

7-1 से हार के बाद मिली जीत
भारतीय हॉकी टीम ने टोक्यो 2020 की शुरुआत जीत के साथ की थी, लेकिन रविवार को खेले गए दूसरे मैच में उसे ऑस्ट्रेलिया से 7-1 के बड़े डिफरेंस से हार का सामना करना पड़ा था। ऑस्ट्रेलिया ने दूसरे क्वार्टर में पेनाल्टी कॉर्नर पर गोल करते हुए स्कोर 2-0 किया और उसके बाद एक-एक करके ऑस्ट्रेलिया ने 6 गोल दागे। इसके बाद भारतीय टीम की ओर से तीसरे क्वार्टर में दिलप्रीत सिंह ने पहला गोल किया। यह भारत की इस ओलिंपिक में पहली हार थी। 

 ये भी पढ़ें- Tokyo Olympics 2020 : 10मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड इवेंट में भारत की चुनौती खत्म, 2 जोड़ियों ने किया था परफॉर्म

Tokyo Olympics 2020 Live: भारत की शानदार जीत, हॉकी में स्पेन को 3-0 से हराया

PREV

Recommended Stories

मेसी मुंबई आ रहे हैं: कोलकाता बवाल के बाद हाई अलर्ट, स्टेडियम में पानी की बोतल भी नहीं ले जा सकेंगे
'कोलकाता शर्मसार, दुनियाभर में बेइज्जती'…मेसी इवेंट में बवाल पर भड़की BJP, ममता बनर्जी की पार्टी भी नाराज