अब 23 जुलाई 2021 से होगा टोक्यो ओलंपिक, 1 साल बढ़ाई गईं तारीखें; अब तक चौथी बार टला आयोजन

Published : Mar 30, 2020, 06:08 PM IST
अब 23 जुलाई 2021 से होगा टोक्यो ओलंपिक, 1 साल बढ़ाई गईं तारीखें; अब तक चौथी बार टला आयोजन

सार

कोरोना वायरस के कहर के चलते टोक्यो ओलंपिक की तारीख 1 साल बढ़ा दी गई है। अब यह आयोजन टोक्यो ओलंपिक 2020 का आयोजन 23 जुलाई 2021 से 8 अगस्त 2021 तक होगा। वहीं, पैरालंपिक खेलों का आयोजन 24 अगस्त 2021 से 5 सितंबर 2021 तक होगा।  

टोक्यो.  कोरोना वायरस के कहर के चलते टोक्यो ओलंपिक की तारीख 1 साल बढ़ा दी गई है। अब यह आयोजन टोक्यो ओलंपिक 2020 का आयोजन 23 जुलाई 2021 से 8 अगस्त 2021 तक होगा। वहीं, पैरालंपिक खेलों का आयोजन 24 अगस्त 2021 से 5 सितंबर 2021 तक होगा।  

ओलंपिक का आयोजन पहले इसी साल 24 जुलाई से 9 अगस्त के बीच टोक्यो में होना था। कोरोना के कहर कारण कई देशों के खिलाड़ी ओलंपिक को स्थगित करने की मांग कर रहे थे, जिसके बाद ओलंपिक समिति ने इसे एक साल टालने का फैसला किया था। अब सोमवार को नई तारीखों का ऐलान किया गया।

कोरोना के चलते बढ़ रहा था दबाव
आईओसी पर 24 जुलाई से शुरू होने वाले खेलों को स्थगित करने का दबाव लगातार बढ़ रहा था क्योंकि कोविड-19 के कारण पूरी दुनिया में एक अरब 70 करोड़ लोग घरों में बंद हैं। इसके अलावा खिलाड़ी भी अभ्यास नहीं कर पा रहे हैं। कोरोना वायरस से पहले भी कई खेलों की प्रतियोगिताएं और टूर्नामेंट रद्द किए जा चुके हैं। लेकिन इससे प्रभावित यह सबसे बड़ी खेल प्रतियोगिता है।

इससे पहले तीन बार रद्द हो चुका आयोजन

बर्लिन 1916 :
स्टॉकहोम में चार जुलाई 1912 को छठे ओलंपिक खेलों की मेजबानी बर्लिन को सौंपी गई । जर्मन ओलंपिक समिति ने युद्धस्तर पर तैयारी की । जून में बर्लिन स्टेडियम में टेस्ट स्पर्धायें भी आयोजित हुई। दूसरे दिन आस्ट्रिया के आर्कड्यूक फ्रेंक फर्डिनेंड और उनकी पत्नी की हत्या कर दी गई । इसके बाद के घटनाक्रम प्रथम विश्व युद्ध का कारण बने । बर्लिन ओलंपिक खेल नहीं हो सके ।

टोक्यो 1940 :
जूडो के अविष्कारक जापान के महान खिलाड़ी जिगोरो कानो की अगुवाई में टोक्यो को 1940 में ओलंपिक की मेजबानी मिली। इतालवी निर्देशक बेनितो मुसोलिनी ने ऐन मौके पर दौड़ से नाम वापिस ले लिया। इस बीच जापान और चीन में जंग छिड़ गई और राजनयिक दबाव बन गया कि जापान खेलों की मेजबानी छोड़े। आखिरकार जापान ने दबाव के आगे घुटने टेके लेकिन 1964 में तोक्यो ओलंपिक की मेजबानी करने वाला पहला एशियाई देश बना ।

लंदन 1944 :
लंदन ने रोम, डेट्राइट, लुसाने और एथेंस को पछाड़कर मेजबानी हासिल की लेकिन तीन महीने बाद ही ब्रिटेन ने जर्मनी के खिलाफ जंग का ऐलान कर दिया। ये खेल हुए ही नहीं और इटली में शीतकालीन खेल भी रद्द हो गए । लंदन ने 1948 में खेलों की मेजबानी की जिसमें जापान और जर्मनी ने भाग नहीं लिया। 

1948 से लगातार हो रहा था आयोजन
1948 के बाद यह पहला मौका है जब ओलंपिक के आयोजन को टाला गया। 

PREV

Recommended Stories

RCB vs RR Pitch Report: वैभव-यशस्वी की विस्फोटक ओपनिंग को कैसे रोकेगी कोहली ब्रिगेड, मैच से पहले जानें पिच-मौसम का हाल
Aaj Kiska Match Hai: IPL Match Today 10 April 2026, आईपीएल में आज किसका मैच, जानिए आज का शेड्यूल